लाइव न्यूज़ :

पक्षियों की मौत: बर्ड फ्लू मिलने के बाद राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:00 IST

Open in App

जयपुर, तीन जनवरी राजस्थान में पिछले दिनों सैंकड़ों पक्षियों की मृत्यु की जांच में बर्ड फ्लू के नमूने मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने इससे निपटने के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण स्थापित किया है।

रविवार को यहां के प्रतिष्ठित जल महल में सात कौवे मृत पाए थे। राज्य में मृत पक्षियों की संख्या 252 पहुंच गई है।

पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि मरने वाले पक्षियों में सबसे ज्यादा संख्या कौवों की है और अधिकांश मामले कोटा और जोधपुर संभाग से सामने आये हैं। इससे निपटने के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

मीणा ने बताया, ‘‘वायरस खतरनाक है और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। सभी क्षेत्राधिकारियों और पोल्ट्री फार्म मालिकों को सतर्क रहने को कहा गया है। सभी स्थलों, विशेष रूप से तराई वाले क्षेत्रों, सांभर झील और कैला देवी पक्षी अभयारण्य में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की गई है।’’

उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को झालावाड़ में कौवे की मौत की सूचना मिली थी और नमूनों को जांच के लिये भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजा गया था जिसके परिणामों ने बर्ड फ्लू की पुष्टि की थी।

अब तक झालावाड़ में 100, बांरा में 72, कोटा में 47, पाली में 19, जोधपुर में 7 और जयपुर में 7 कौवों के मरने की सूचना है।

विभाग की सचिव आरूषी मलिक ने कहा कि केन्द्र के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ भवानी राठौड़ ने बताया, ‘‘स्थिति चिंताजनक नहीं है लेकिन हम यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि वायरस अन्य घरेलू जानवरों में प्रवेश नहीं करे।’’ उन्होंने बताया कि 75 नमूनों को विभिन्न स्थानों पर जांच के लिये भेजा गया है।

मुख्य वन्यजीवन संरक्षक, एम एल मीणा ने कहा कि विभाग ने अलर्ट जारी किया है और फील्ड स्टाफ को अधिक सतर्क रहने को कहा है। एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि केवल झालावाड में की गई है लेकिन विस्तृत विश्लेषण का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल