पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

By फहीम ख़ान | Updated: May 15, 2023 19:03 IST2023-05-15T19:03:54+5:302023-05-15T19:03:54+5:30

इस फ्लाइट के टेक-ऑफ करते ही उससे एक पक्षी टकरा गया था। इसके बाद फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया गया। 

Bird collided with Indigo flight going to Pune, had to make emergency landing | पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Highlightsइंडिगो की उड़ान 63135 (नागपुर - पुणे) बर्ड स्ट्राइक के कारण रिजेक्ट टेकऑफ में शामिल किया गयायात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया गयाफिलहाल विमान नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ग्राउंडेड है

नागपुर:इंडिगो एयर लाइन्स की नागपुर से पुणे फ्लाइट की सोमवार दोपहर को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, इस फ्लाइट के टेक-ऑफ करते ही उससे एक पक्षी टकरा गया था। इसके बाद फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया गया। 

जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर इंडिगो की उड़ान 63135 (नागपुर - पुणे) बर्ड स्ट्राइक के कारण रिजेक्ट टेकऑफ में शामिल किया गया। फिलहाल विमान नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ग्राउंडेड है। सूत्रों के अनुसार पक्षी से टकराने के बाद विमान के इंजन में खराबी आई, हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि विमान में पहले से ही कोई तकनीकी खामी थी, इसलिए यह विमान पुणे से नागपुर भी देरी से पहुंचा था।

उल्लेखनीय है कि नागपुर एयरपोर्ट के रन वे पर इससे पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हो चुके है। कई बार रनवे पर हिरन, जंगली सुअर और मवेशी आने के मामले हो चुके है। इस मामले में इंडिगो एयरलाइन्स और एमआईएल के अधिकारी एक दूसरे से बात करने की सलाह देते रहे। उल्लेखनीय है कि रनवे के बाजू में लगी साउंड गन से पक्षियों को दूर भगाने का कार्य किया जाता है। ऐसे में सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या इस गन का इस्तेमाल इस फ्लाईट के उड़ान भरते समय नहीं किया गया था? 

मुंबई जाने वाली फ्लाईट पुणे भेजी 

सोमवार दोपहर 1 बजे पुणे के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाईट की आपात लैंडिंग के बाद इन यात्रियों को पुणे भेजने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था कराई गई। इसके लिए मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाईट के यात्रियों को उतारा गया और उनके स्थान पर पुणे जाने वाले यात्रियों को भेज दिया गया। इस विमान ने नागपुर एयरपोर्ट से दोपहर 4 बजे उड़ान भरी है।

मुंबई जाने वाले यात्रियों को हुई असुविधा 

इसी बीच जिस इंडिगो की जिस फ्लाईट से यात्री नागपुर से मुंबई जाने वाले थे उन्हें उतारकर इस फ्लाईट को पुणे भेजे जाने की वजह से मुंबई जाने वाले यात्रियों को असुविधा हुई। इस बीच जानकारी मिली है कि इंडिगो ने अपनी शाम 6 बजे की फ्लाईट से इन यात्रियों को मुंबई भेज दिया है।

Web Title: Bird collided with Indigo flight going to Pune, had to make emergency landing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे