लाइव न्यूज़ :

तृणमूल के बीरभूम जिला अध्यक्ष को शुक्रवार सुबह सात बजे तक कड़ी निगरानी में रखा जाएगा: अधिकारी

By भाषा | Updated: April 27, 2021 18:00 IST

Open in App

कोलकाता, 27 अप्रैल निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह सात बजे तक के लिए कड़ी निगरानी में रखा है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ‘‘मंडल के खिलाफ अनेक शिकायतें मिलीं’’ जिनके कारण उन्हें कड़ी निगरानी में रखने का फैसला किया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विभिन्न स्रोतों से मिले फीडबैक और डीईओ तथा एसपी, बीरभूम की रिपोर्ट के अनुसार आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मंडल को कार्यकारी मजिस्ट्रेट और सीएपीएफ की कड़ी निगरानी में रहने का निर्देश दिया है।’’

इस अवधि में ‘‘तारीख और स्टांप के साथ’’ वीडियोग्राफी की जाएगी।

बीरभूम में विधानसभा चुनाव के अंतिम और आठवें चरण में बृहस्पतिवार को मतदान होना है।

मंडल को 2019 के लोकसभा चुनाव और 2016 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी तरह की निगरानी में रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?