तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2026 21:33 IST2026-03-29T21:32:43+5:302026-03-29T21:33:40+5:30
बीरभूमः निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, ‘‘फिलहाल इन तीनों कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। वीडियो रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता की गहन जांच की जा रही है।’’

file photo
बीरभूमः पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सूरी स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के अंदर कथित तौर पर कैरम खेलते हुए वायरल हुए एक वीडियो के बाद निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, ‘‘फिलहाल इन तीनों कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। वीडियो रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता की गहन जांच की जा रही है।’’
यह अनुशासनात्मक कार्रवाई शनिवार को वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का एक कर्मी सूरी स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के अंदर तीन स्थानीय युवकों के साथ कैरम खेलते हुए, एक अन्य कर्मचारी खड़ा और तीसरा कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है।