लाइव न्यूज़ :

बिपिन रावत ने दिल्ली में दो कोविड-19 अस्पतालों का दौरा किया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सेना द्वारा संचालित दो कोविड-19 अस्पतालों का दौरा किया और रोगी देखभाल तंत्र सहित उनके समग्र कामकाज की समीक्षा की।

जनरल रावत ने सेना द्वारा संचालित बेस अस्पताल और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में कुछ रोगियों के साथ बातचीत की।

सेना ने ट्वीट किया, "सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने एसवीबीपीएच और बेस अस्पताल दिल्ली कैंट का दौरा किया और कोविड-19 के मरीजों की देखभाल और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। सीडीएस ने उपचार करा रहे रोगियों के साथ बातचीत की और उन्होंने कोविड वॉरियर्स की भी उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रशंसा की।"

कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, भारतीय सेना ने पिछले महीने दिल्ली छावनी क्षेत्र में स्थित बेस अस्पताल को कोविड-19 में तब्दील कर दिया था।

अस्पताल में इस समय करीब 650 मरीजों का इलाज चल रहा है।

डीआरडीओ ने पिछले महीने दिल्ली हवाई अड्डे के पास अपना अस्थायी सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल फिर से खोल दिया।

इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के कुल 294 अधिकारियों को डीआरडीओ के चार नए कोविड-19 अस्पतालों के लिए तैनात किया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "एमएनएस के अधिकारियों को विभिन्न सशस्त्र बलों के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों की चिकित्सा देखभाल के लिए तैनात किया गया है।"

गौरतलब है कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई राज्यों में अस्पताल स्वास्थ्य कर्मियों, टीकों, ऑक्सीजन, दवाओं और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई, जबकि संक्रमण के 3,48,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर