लाइव न्यूज़ :

बायोलॉजिकल ई ने बूस्टर खुराक के तौर पर कॉर्बेवैक्स टीके के परीक्षण के लिए अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:24 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर हैदराबाद की दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई ने कोविशील्ड या कोवैक्सीन के सभी टीके ले चुके लोगों को बूस्टर खुराक के तौर पर अपने कोविड-19 रोधी टीके कॉर्बेवैक्स देने के संबंध में तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए औषधि नियामक से अनुमति मांगी है।

देश में विकसित आरबीडी प्रोटीन आधारित कॉर्बेवैक्स के दूसरे-तीसरे चरण के परीक्षण में टीके की खुराक 18 साल से 80 साल के लोगों को दी जा रही है और नतीजे इसी महीने घोषित होने की संभावना है। कंपनी ने कोविशील्ड या कोवैक्सीन टीका ले चुके लोगों को एकल बूस्टर खुराक के तौर पर कॉर्बेवैक्स देने के संबंध में तीसरे चरण के परीक्षण के वास्ते भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से अनुमति के लिए आवेदन दिया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ऐसे कई अध्ययन आए हैं जिसमें टीका ले चुके लोगों में एंटीबॉडी घटने का संकेत मिला है और कई देश टीका ले चुके लोगों को बूस्टर खुराक देने की प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं या कर चुके हैं।’’ डीसीजीआई को पिछले सप्ताह दिए गए आवेदन में कहा गया है, ‘‘इसके मद्देनजर हम तीसरे चरण का क्लीनिकल अध्ययन आयोजित करने की अनुमति के लिए आवेदन दे रहे हैं। इसके जरिए कोविशील्ड या कोवैक्सीन टीका ले चुके वयस्कों में कॉर्बेवैक्स के प्रतिरक्षण और सुरक्षा का विश्लेषण होगा।’’

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की अगली बैठक में इस पर विचार करने की संभावना है। डीसीजीआई ने सितंबर में बायोलॉजिकल ई को कुछ शर्तों के साथ पांच साल से 18 साल के बच्चों में टीके के दूसरे-तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दी थी।

सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि कोविड-19 के खिलाफ बूस्टर खुराक दिए जाने के संबंध में अभी नयी-नयी जानकारियां सामने आ रही हैं और तमाम घटनाक्रम पर करीबी नजर रखी जा रही है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि बूस्टर खुराक के संबंध में कई अध्ययन आए हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘नयी-नयी सूचनाएं आ रही हैं...इस पर डेटा भी आ रहे हैं। हम बहुत सावधानी से इसका विश्लेषण कर रहे हैं।’’

बायोलॉजिकल ई दिसंबर तक केंद्र सरकार को कॉर्बेवैक्स की 30 करोड़ खुराक की आपूर्ति करेगी जैसा कि जून में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की थी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीके की 30 करोड़ खुराक आरक्षित करने के लिए हैदराबाद की वैक्सीन निर्माता के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।

बायोलॉजिकल-ई के कोविड-19 रोधी टीके को विकसित करने में जैव प्रौद्योगिकी विभाग और इसके अंतर्गत आने वाले उपक्रम जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) ने प्रीक्लिनिकल स्टेज से लेकर तीसरे चरण के अध्ययन तक मदद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह