लाइव न्यूज़ :

बिनीश कोदियेरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 20:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 नवंबर बेंगलुरु की एक अदालत ने केरल माकपा के पूर्व सचिव कोदियेरी बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोदियेरी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विशेष एनडीपीएस अदालत ने बिनीश की चार दिन की एनसीबी हिरासत पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया।

प्रवर्तन निदेशालय ने बिनीश को यहां मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित धनशोधन मामले में 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने ईडी के मामले में न्यायिक हिरासत में रहते हुए 17 नवंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

ब्यूरो ने मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से बिनीश के संबंधों का पता लगाने के लिये उनकी हिरासत मांगी थी क्योंकि उनकी कथित मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद अनूप से करीबी थी। आरोप है कि मोहम्मद अनूप के बैंक खाते में उन्होंने 50 लाख से अधिक रुपये स्थानांतरित कराए थे।

ईडी ने बिनीश पर अनूप के नाम पर बेनामी होटल चलाने का भी आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो