लाइव न्यूज़ :

बिम्सटेक भरोसा जगाने वाले क्षेत्रीय समूह के रूप में उभरा: मोदी

By भाषा | Updated: June 6, 2021 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि क्षेत्रीय बहुपक्षीय संगठन बिम्सटेक ने संपर्क के लिए ‘‘मास्टर प्लान’’ को अंतिम रूप देने सहित कई मोर्चों पर प्रगति की है और यह भरोसा जगाने वाले एक क्षेत्रीय समूह के रूप में उभरा है।

भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और म्यांमार बिम्सटेक (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन) के सदस्य हैं।

24वें बिम्सटेक दिवस के अवसर पर मोदी ने अपने एक संदेश में कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह समूह आगे बढ़ता रहेगा और एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध बंगाल की खाड़ी के निर्माण के साझा सहयोग की नयी ऊंचाइयां छुएगा।

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से फैली महामारी के खिलाफ लड़ाई में साथ मिलकर जीत हासिल करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी सामूहिक इच्छाशक्ति के प्रदर्शन से अपने लोगों की एक जैसी आकांक्षाओं को पूरा करने और सदस्य देशों के साझा हितों की सेवा के लिए बिम्सटेक एक भरोसा जगाने वाले क्षेत्रीय समूह के रूप में उभरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिम्सटेक ढांचे में क्षेत्रीय सहयोग हाल के दिनों में बढ़ा है। परिवहन संपर्क और बिम्सटेक चार्टर के विषय के लिए मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने सहित कई मोर्चो पर प्रगति हुई है।’’

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने यह संदेश 31 मई को भेजा था जिसकी प्रति विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रविवार को ट्वीट की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बिम्सटेक दिवस हम ऐसे समय में मना रहे हैं जब कोविड-19 महामारी के चलते कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। यह हम सभी के लिए अप्रत्याशित और चुनौतीपूर्ण समय है। इस लड़ाई को हमें साथ मिलकर लड़ना है और इससे पड़ने वालें प्रभावों पर जीत हासिल करनी है।’’

प्रधानमंत्री ने वर्तमान में बिम्सटेक की अध्यक्षता कर रहे श्रीलंका की सराहना करते हुए कहा कि उसने ऐसी कठिन परिस्थिति में समूह को ‘‘कुशल नेतृत्व’’ दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि बिम्सटेक आगे बढ़ता रहेगा और एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध बंगाल की खाड़ी के निर्माण के साझा सहयोग की नयी ऊंचाइयां छुएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे