लाइव न्यूज़ :

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक आज ही राज्यसभा में लाया जायेगा : जोशी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 13:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक को आज राज्यसभा में भी लाया जायेगा । यह विधेयक आज लोकसभा में बिना चर्चा के पारित कर दिया गया।

उन्होंने विपक्षी दलों से इस विधेयक को बिना किसी हंगामे या व्यवधान के उच्च सदन में पारित होने देने की अपील की ।

जोशी ने कहा, ‘‘ हम पूरे देश के किसानों को संदेश देना चाहते हैं । इन तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की (किसान नेताओं की) मांग थी । ’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा हृदय दिखाते हुए इन कृषि कानूनों को निरस्त करने का निर्णय किया । उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में इन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के लिए समुचित विधायी कदम उठाये जाने की घोषणा की थी।

इससे पहले, लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी कृषि विधि निरसन विधेयक 2021 को बिना चर्चा के ही मंजूरी प्रदान कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव