लाइव न्यूज़ :

देवस्थानम बोर्ड समाप्त करने का विधेयक उत्तराखंड विधानसभा में पेश

By भाषा | Updated: December 10, 2021 14:22 IST

Open in App

देहरादून, 10 दिसंबर उत्तराखंड विधानसभा में शुक्रवार को देवस्थानम बोर्ड समाप्त करने के लिए विधेयक पेश किया गया।

विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रदेश के धर्मस्व एवं तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन (निरसन) विधेयक पेश किया।

चारों हिमालयी धामों - बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तथा 49 अन्य मंदिरों के प्रबंधन के लिए गठित देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन के आगे झुकते हुए उत्तराखंड सरकार ने 30 नवंबर को अधिनियम वापस लेने का निर्णय लिया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में कहा था कि तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों के सम्मान एवं चारधाम से जुड़े सभी लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने देवस्थानम अधिनियम वापस लेने का फैसला किया है।

अस्तित्व में आने के ठीक दो साल बाद देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोहरकांत ध्यानी की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश के आधार पर किया गया।

चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों ने निकट आ रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी थी और धामी सरकार का यह निर्णय इसी दवाब का नतीजा माना जा रहा है।

देवस्थानम अधिनियम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में दिसंबर 2019 में पारित हुआ था, जिसके तहत जनवरी 2020 में बोर्ड का गठन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?