लाइव न्यूज़ :

असम में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोग के गठन के वास्ते विधेयक पेश

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:10 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 दिसंबर असम सरकार ने अपने अधीन विभिन्न प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सीधी भर्ती हेतु आयोग के गठन के वास्ते सोमवार को एक विधेयक पेश किया।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने विधेयक पेश किया। प्रस्तावित विधेयक में कहा गया है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के उन पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के नियमन हेतु एक साझा चयन परीक्षा करवाई जाएगी जिनके लिए योग्यता समान है।

विधेयक के अनुसार, इससे भर्ती प्रक्रिया तेज होगी और खर्च कम होगा। इसके अलावा इस विधेयक के जरिये, विभिन्न विभागों के तहत समान पदों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं देने वाले उम्मीदवारों को भी राहत मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां