लाइव न्यूज़ :

निजी मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के लिए विधेयक पेश, विपक्ष ने किया विरोध

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:37 IST

Open in App

रायपुर, 28 जुलाई छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य सरकार ने दुर्ग जिले में स्थित एक निजी चिकित्सा महाविद्यालय के अधिग्रहण के लिए बुधवार को विधेयक पेश किया। राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस विधेयक का विरोध किया है।

विधानसभा में आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति महाविद्यालय दुर्ग (अधिग्रहण) विधेयक 2021 पेश किया।

विधेयक के अनुसार दुर्ग जिले के ​कचांदूर में स्थित संबंधित चिकित्सा महाविद्यालय का नियंत्रण सरकार को सौंपा जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार अस्पताल प्रबंधन को राशि का भुगतान करेगी।

विधेयक में कहा गया है कि राज्य सरकार राशि की गणना के लिए विशेष अधिकारी की नियुक्ति करेगी। विशेष अधिकारी चल और अचल संपत्ति का मूल्यांकन करेगा। प्रस्तुत विधेयक के अनुसार अधिग्रहण की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुए भुगतान योग्य राशि निर्धारित की गई वास्तविक मूल्यांकन राशि की दो गुना होगी।

प्रस्तुत विधेयक में कहा गया है कि इस चिकित्सा महाविद्यालय की समस्त संपत्तियां सभी अधिभार से मुक्त होकर सरकार में निहित होंगी और देयता के लिए सरकार द्वारा कोई भुगतान नहीं होगा।

विधेयक के अनुसार चिकित्सा महाविद्यालय के अधिग्रहण के बाद महाविद्यालय के कर्मचारी सरकार की सेवा में रहने का दावा नहीं कर सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस महाविद्यालय का अधिग्रहण करने से राज्य शासन पर प्रतिवर्ष लगभग 140 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।

इससे पहले, मुख्य ​विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इस विधेयक का विरोध किया और कहा कि यह जनता के हित में नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित