लाइव न्यूज़ :

बोडो-कछारी समुदाय के लिये नये स्वायत्त परिषद पर असम विधानसभा में विधेयक

By भाषा | Updated: December 28, 2020 22:43 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 दिसंबर असम सरकार ने बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के बाहर रह रहे बोडो-कछारी समुदाय के लिये सोमवार को एक नए स्वायत्त परिषद के गठन का प्रस्ताव रखा।

मैदानी आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चंदन ब्रह्मा ने असम विधानसभा में बोडो कछारी कल्याण स्वायत्त परिषद विधेयक, 2020 पेश किया।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परिषद के दायरे में छठी अनुसूची के क्षेत्रों के बाहर गांवों में रह रहे बोडो-कछारी समुदाय के लोग आएंगे। छठी अनुसूची के क्षेत्र बीटीआर हैं जो बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) प्रशासित है।

ब्रह्मा ने कहा कि मौजूदा जनजातीय स्वायत्त परिषदों से पूर्व परामर्श के बाद इसमें मौजूदा जनजातीय स्वायत्त परिषद के क्षेत्रों को शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा तीन संशोधन विधेयक- द मोरन स्वायत्त परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020, द मटक स्वायत्त परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 और द कामतापुर स्वायत्त परिषद (संशोधन) विधेयक,2020- भी पेश किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस