लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ भारत अभियान के लिए पीएम मोदी को ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ करेगा सम्मानित

By भाषा | Updated: September 3, 2019 11:30 IST

पीएम मोदी को स्वच्छ भारत अभियान में उनके नेतृत्व के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान की शुरुआत दो अक्टूबर 2014 को की थी। इस महत्वाकांक्षी अभियान का लक्ष्य महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक देश को खुले में शौच मुक्त कराना है।

Open in App
ठळक मुद्देफाउंडेशन चौथे ‘ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड’ समारोह का आयोजन 24 सितंबर को करेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस महीने के अंत में ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फांउंडेशन’ प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड’ से सम्मानित करेगा। उन्हें यह सम्मान स्वच्छ भारत अभियान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व के लिए दिया जाएगा। प्रधानमंत्री यहां ‘ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फॉरम’ में वैश्विक नेताओं और कॉर्पोरेट जगत के कार्यकारियों को भी संबोधित करेंगे।

मोदी यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मोदी को ‘ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इस फाउंडेशन के मुताबिक यह अवॉर्ड किसी नेता द्वारा अपने देश में या वैश्विक स्तर पर वैश्विक लक्ष्य के लिए प्रभावी काम करने की दिशा में प्रतिबद्धता दिखाने के लिए दिया जाता है।

मोदी को स्वच्छ भारत अभियान में उनके नेतृत्व के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान की शुरुआत दो अक्टूबर 2014 को की थी। इस महत्वाकांक्षी अभियान का लक्ष्य महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक देश को खुले में शौच मुक्त कराना है। अब तक नौ करोड़ शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है और मौजूदा समय में ग्रामीण क्षेत्र में 98 फीसदी यह कार्य पूरा हो चुका है। चार साल पहले यह महज 38 फीसदी था।

फाउंडेशन चौथे ‘ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड’ समारोह का आयोजन 24 सितंबर को करेगा। यह सम्मान हर साल पांच श्रेणियों के तहत में नेताओं तथा किसी व्यक्ति को सतत विकास लक्ष्य हासिल करने में उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की पांच श्रेणियां ‘प्रोग्रेस’, ‘चेंजमेकर’, ‘कैम्पेन’, ‘गोलकीपर्स वॉइस’ और ‘ग्लोबल गोलकीपर’ है। इससे पहले ‘गोलकीपर्स’ कार्यक्रम को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमिना मोहम्मद और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई और नादिया मुराद संबोधित कर चुके हैं।

मोदी यहां इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र संबोधित करेंगे। इसके अलावा मोदी ‘ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फॉरम’ को 25 सितंबर को संबोधित करेंगे। न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान मोदी यहां ‘गांधी पीस गार्डन’ का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं को संबोधित किया था। 2019 में फिर सत्ता में आने के बाद मोदी पहली बार यहां विश्व नेतओं को संबोधित करेंगे। न्यूयॉर्क पहुंचने से पहले मोदी ह्यूस्टन जाएंगे और वहां वह भारतीय-अमेरिकी समुदाय को 22 सितंबर को संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो