लाइव न्यूज़ :

बाइक चोरी के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या, गुस्साई भीड़ के पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:46 IST

Open in App

जहानाबाद (बिहार), पांच अगस्त बाइक चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक युवक ने घोसी थाने के हाजत में कथित रूप फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन अभी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने को लेकर चौकीदार और ओडी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अन्य पदाधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक के मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम बोर्ड का गठन किया गया है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

बाइक चोरी के मामले में लखावर गांव से पुलिस ने गेसी कुमार (25) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे भोजन करने के बाद वह शौचालय गया, जहां उसने मोबाइल फोन के चार्जर के तार की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पर पथराव किया जिसमें दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए जबकि थाने के एक वाहन का सीसा टूट गया।

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं