लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक हादसा: पुलिस जीप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र की मौत, तीन सिपाही घायल

By भाषा | Updated: June 19, 2021 10:08 IST

शुक्रवार रात को एक पुलिस जीप की टक्कर बाइक सवार से हो गई। हादसे में जीप पलटने से तीन पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं, जबकि बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार रात को पुलिस टीम गश्त कर रही थी।इस दौरान यह बड़ा हादसा हो गया।बाइक पर सवार 12 वर्षीय बालक सहित दंपती की मौत हो गई। 

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस की बोलेरो जीप की टक्कर से मोटर साइकिल सवार पति, पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को देखने जिला चिकित्सालय पहुंचे एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर ने बताया कि थाना रिजोर पुलिस की गाड़ी रात की गश्त पर थी, उसी दौरान एटा-शिकोहाबाद मार्ग स्थित ईशन नदी पुल के पास यह घटना हुई। 

जीप की टक्कर से बाइक सवार बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए जबकि जीप खाई में पलट गई। बाइक सवार तीनों घायलों की जिला चिकित्सालय लाते समय मौत हो गयी तथा बोलेरो जीप खाई में गिरने से पुलिसकर्मी सत्येंद्र, संदीप और राम किशोर घायल हो गये।

सूत्रों के मुताबिक़ हादसे में 40 वर्षीय अमित निवासी खुशाल गण, उनकी पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया