लाइव न्यूज़ :

बाइक सवारों ने सलमा आगा का बैग छीना, अभिनेत्री ने प्राथमिकी दर्ज होने में देरी का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:31 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने वरिष्ठ अभिनेत्री-गायिका सलमा आगा का हैंडबैग यहां छीन लिया जिसमें दो मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान थे। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार सलमा आगा (65) ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को तड़के अपने बंगले से ऑटो-रिक्शा से उपनगरीय वर्सोवा में दवा की एक दुकान जा रही थी। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनका हैंडबैग छीन लिया और फरार हो गए।

सलमा आगा ने दावा किया कि इस घटना के तुरंत बाद उन्होंने वर्सोवा थाने से संपर्क किया लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "मेरे बैग में दो मोबाइल फोन, कुछ नकदी, चाबियां और अन्य सामान थे। जब मैं शिकायत दर्ज कराने (थाना) पहुंची तो एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने में तीन घंटे लगेंगे। मेरा मामला दर्ज नहीं किया गया था। आज, मैंने मुंबई पुलिस को ट्विटर के माध्यम से (घटना के बारे में) जानकारी दी।’’

आगा ने कहा, ‘‘मोहल्ले में इस तरह की यह पहली घटना नहीं थी। इससे पहले भी इसी तरह के अपराध हो चुके हैं। दोनों आरोपी एक महंगी मोटरसाइकिल पर थे और घटना स्थल के पास एक पुलिस नाकाबंदी भी थी।’’

प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के बारे में पूछे जाने पर वर्सोवा थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम उसी दिन (किसी घटना की) प्राथमिकी दर्ज करते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने कहा कि उनके पास समय नहीं है और वह बाद में आएंगी। हमने उनसे फिर संपर्क किया लेकिन वह नहीं आईं। उनके थाने आने पर हम प्राथमिकी दर्ज करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे