लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बुजुर्ग महिला से बाइक सवार लोगों ने लूटपाट की, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 01:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में 67 वर्षीय एक महिला से बाइक सवार लुटेरों ने लूटपाट की। यह घटना महिला के घर के सामने ही हुई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला की बेटी ने शनिवार रात उन्हें उनके घर के सामने छोड़ा था। वह (बुजुर्ग महिला) जब अपने थैले से घर की चाभी निकाल रही थीं तो तभी एक व्यक्ति आया और उनका थैला लेकर भाग गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और रविवार को दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लूट का सामान लेने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि पर्स, मोबाइल फोन और परिचय पत्र सहित लूटी गईं सभी चीज और घटना में इस्तेमाल किया गया स्कूटर बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनितिन नबीन के बाद बिहार में एक और बदलाव, संजय सरावगी होंगे प्रदेश अध्यक्ष

भारत“छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”, छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा

कारोबारअब तक 17.24 लाख टोकन से 87 लाख टन धान की खरीदी, किसानों  को 7 हजार 771 करोड़ रुपए का भुगतान 

क्रिकेटBBL 2025: आईपीएल ऑक्शन से पहले धमाका, 59 गेंद, 102 रन, 9 चौके और 6 छक्के, कल टिम सीफर्ट पर करोड़ों की बारिश?

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारत अधिक खबरें

भारतMumbai Civic Body Polls Date: मुंबई नगर निकाय चुनाव 15 जनवरी को होंगे, अगले दिन आएंगे नतीजे

भारत'सेक्स और बच्चों के लिए औरतों से शादी करो': चुनाव जीतने के बाद केरल के CPM नेता का विवादित बयान

भारतराजद नेता ऋषि मिश्रा ने दे दी अपनी ही पार्टी को नसीहत, कहा-गाली देकर किसी पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में झटका खाने के बाद पीके क्या जाएंगे कांग्रेस के शरण में? प्रियंका गांधी के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात!

भारतसुशासन दिवस पर पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, 232 करोड़ रूपए खर्च कर 65 एकड़ में बनाया गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल