दिल्ली में बुजुर्ग महिला से बाइक सवार लोगों ने लूटपाट की, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 01:16 IST2021-07-05T01:16:05+5:302021-07-05T01:16:05+5:30

Bike riders robbed elderly woman in Delhi, three arrested | दिल्ली में बुजुर्ग महिला से बाइक सवार लोगों ने लूटपाट की, तीन गिरफ्तार

दिल्ली में बुजुर्ग महिला से बाइक सवार लोगों ने लूटपाट की, तीन गिरफ्तार

नयी दिल्ली, चार जुलाई दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में 67 वर्षीय एक महिला से बाइक सवार लुटेरों ने लूटपाट की। यह घटना महिला के घर के सामने ही हुई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला की बेटी ने शनिवार रात उन्हें उनके घर के सामने छोड़ा था। वह (बुजुर्ग महिला) जब अपने थैले से घर की चाभी निकाल रही थीं तो तभी एक व्यक्ति आया और उनका थैला लेकर भाग गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और रविवार को दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लूट का सामान लेने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि पर्स, मोबाइल फोन और परिचय पत्र सहित लूटी गईं सभी चीज और घटना में इस्तेमाल किया गया स्कूटर बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bike riders robbed elderly woman in Delhi, three arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे