लाइव न्यूज़ :

आगरा में बाइक सवार ने खुद को लगाई आग, मौत

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:47 IST

Open in App

आगरा, 22 जुलाई आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के नगला बेहड़ और नरि के बीच लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार को आगरा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने संदिग्ध परिस्थिति में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक युवक अपनी बाइक पर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव नरि और नगला बेहड़ के बीच उसने अपनी बाइक रोकी, पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर उसे उड़ेल कर लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर गया, जहां खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

डौकी थाने के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बादइक सवार ने हरे रंग की चौखाने वाली शर्ट पहली हुई थी। शव के पास से मिले बैग और मोबाइल फोन तथा अन्य कागजातों से उसकी पहचान मथुरा के गोविंद नगर निवासी शरद गोस्वामी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। पुलिस आत्मदाह के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos