कोलकाता में बाइक सवार व्यक्ति की फ्लाईओवर से गिरने के बाद मौत

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:49 IST2021-02-01T20:49:22+5:302021-02-01T20:49:22+5:30

Bike rider dies after falling from flyover in Kolkata | कोलकाता में बाइक सवार व्यक्ति की फ्लाईओवर से गिरने के बाद मौत

कोलकाता में बाइक सवार व्यक्ति की फ्लाईओवर से गिरने के बाद मौत

कोलकाता, एक फरवरी कोलकाता में सोमवार को एक फ्लाईओवर पर कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसकी फ्लाई ओवर से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अरिजीत मैत्रा के रूप में हुई है। उन्होंने दोपहर करीब दो बजे शहर के मा फ्लाईओवर पर अपनी मोटरसाइकिल रोकी और फोन पर बात करने लगे। इस दौरान एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस ने कहा कि साल्ट लेक सेक्टर-2 के निवासी मैत्रा टक्कर लगने के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिर गए।

उन्होंने कहा कि मैत्रा को कलकत्ता राष्ट्रीय चिकित्सा कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठी महिला को मामूली चोटें आईं और उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने कहा कि मैत्रा ने हेल्मेट पहन रखा था, जो फ्लाईओवर के नीचे उनके पास पड़ा मिला।

उन्होंने कहा कि उन्हें टक्कर मारने वाले वाहन का सीसीटीवी फुटेज से पता लगाकर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bike rider dies after falling from flyover in Kolkata

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे