लाइव न्यूज़ :

जम्मू में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यटन दिवस पर बाइक रैली की शुरुआत

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:26 IST

Open in App

जम्मू, 27 सितंबर जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक रैली के तहत साठ मोटरसाइकिल चालकों ने यहां जम्मू तवी गोल्फ कोर्स (जेटीजीसी) से कठुआ जिले के बसोहली तक अपनी यात्रा की शुरुआत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जम्मू के पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित बाइक रैली को संभागीय आयुक्त (जम्मू) राघव लंगर और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू) मुकेश सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई।

लंगर ने जेटीजीसी सिधरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मूल रूप से एक पर्यटन प्रचार कार्यक्रम है, जिसमें 60 बाइक सवार अपने अंतिम गंतव्य बसोहली पहुंचने से पहले सुरनसर और मानसर से होकर यात्रा करेंगे। पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है।’’

अधिकारियों ने कहा कि बाइक सवार बसोहली पहुंचने से पहले लगभग 150 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह