लाइव न्यूज़ :

बिना हेलमेट नाबालिग चला रहा था बाइक, यातायात पुलिस ने 42,500 रुपये का जुर्माना किया

By भाषा | Updated: February 8, 2020 20:32 IST

अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाते पाया गया। उसके पीछे उसके दो मित्र बैठे हुए थे। यातायात निरीक्षक धनेश्वर नायक ने कहा कि संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोपहिया वाहन के मालिक के नाम पर चालान जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़का बृहस्पतिवार को सड़क पर उल्टी दिशा में मोटरसाइकिल चलाता पाया गया।यातायात नियमों के उल्लंघन के लिये कुल मिलाकर 42,500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

ओडिशा के भद्रक जिले में परिवहन प्राधिकरण ने नाबालिग को अपनी मोटसाइकिल चलाने देने और यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए नये मोटर वाहन कानून के तहत एक व्यक्ति पर 42, 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाते पाया गया। उसके पीछे उसके दो मित्र बैठे हुए थे। यातायात निरीक्षक धनेश्वर नायक ने कहा कि संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोपहिया वाहन के मालिक के नाम पर चालान जारी किया गया है।

उन्होंने कहा, ''लड़का बृहस्पतिवार को सड़क पर उल्टी दिशा में मोटरसाइकिल चलाता पाया गया। हमने यातायात नियमों के उल्लंघन के लिये कुल मिलाकर 42,500 रुपये का जुर्माना लगाया है।'' इनमें से 500 रुपये जुर्माना सामान्य अपराध, 5,000 का जुर्माना बिना वैध कागजात के वाहन चलाने की अनुमति देने, 5,000 रुपये का जुर्माना ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाने, 5,000 रुपये का जुर्माना उल्टी दिशा में वाहन चलाने, 1,000 रुपये का जुर्माना एक से ज्यादा व्यक्ति को पीछे बैठाकर गाड़ी चलाने और 1,000 रुपये का जुर्माना बिना हेलमेट के वाहन चलाने के लिये लगाया गया है।

नायक ने कहा कि इसके अलावा 25 हजार रुपये का जुर्माना मोटर वाहन कानून 2019 के तहत किशोरों द्वारा किये गए अपराध के लिये लगाया गया है। 

टॅग्स :ओड़िसाट्रैफिक नियमनितिन गडकरीनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल