लाइव न्यूज़ :

बाइक बोट घोटाला : अदालत के आदेश पर 58 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: November 28, 2020 14:11 IST

Open in App

नोएडा,28 नवंबर बाइक- टैक्सी चलवाने के नाम पर गौतम बुद्ध नगर में हुए अरबों रुपये के फर्जीवाड़े में अदालत के आदेश पर शुक्रवार देर रात को दादरी थाने में 58 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अदालत ने सैकड़ों पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

इस मामले में संजय भाटी, दीप्ति बहल, विजयपाल कसाना, राजेश भारद्वाज,सुनील प्रजापति ,भूपेंद्र सिंह, मेनपाल, किरण पाल, गीता चौधरी, दीप्ति ,पवन ,राजस्थान के, नंदबई से विधायक जोगिंदर सिंह अवाना, शायर नदीम फारुख सहित 58 लोगों के नाम हैं। हालांकि, आरोपी विधायक जोगिंदर अवाना ने कहा है कि उनका इस फर्जीवाड़े से कोई लेना देना नहीं है।

अपर आयुक्त जोन (तृतीय) विशाल पांडे ने शनिवार को बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी विकास बालियान समेत सैकड़ों पीड़ितों ने अदालत में आवेदन दिया था, कि बाइक बोट कंपनी के संचालक संजय भाटी सहित कई लोगों ने उनसे बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर मोटी रकम ली, उक्त रकम को इन लोगों ने एक वर्ष में दोगुना करने का लालच दिया तथा करोड़ों की ठगी की।

उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर दादरी में बीती रात को मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजस्थान के नंदबई से विधायक जोगिंदर सिंह अवाना, शायर नदीम फारूक सहित 58 लोगों का नाम हैं।

बताया जाता है कि बाइक बोट घोटाले का मुख्य कर्ताधर्ता संजय भाटी विधायक योगेंद्र अवाना का नजदीकी है। विधायक योगेंद्र अवाना नोएडा के झुंडपुरा गांव के रहने वाले हैं।

अवाना ने कहा कि इस फर्जीवाड़े से उनका कोई लेना-देना नहीं है और राजनीतिक कारणों से कुछ लोग उनका नाम इस घोटाले में घसीट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह पूर्व में बसपा से जुड़े थे, तथा बाइक बोट घोटाले का आरोपी संजय भाटी भी बसपा से जुड़ा हुआ था, इसलिए उससे एक दो बार मुलाकात हुई है।

गौरतलब है कि बाइक बोट कंपनी ने कथित तौर पर बाइक-टैक्सी में निवेश कराने के नाम पर लोगों से ठगी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों