लाइव न्यूज़ :

बीकानेर के युवक ने दुनिया की सबसे लंबी पगड़ी बांधने का रिकार्ड बनाया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:29 IST

Open in App

जयपुर, 13 जनवरी राजस्थान के बीकानेर जिले के 20 वर्षीय युवक ने विश्व की सबसे लंबी पगड़ी बांधने का रिकार्ड बनाया है और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस में अपना नाम दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार 108 शैलियों की पगडी बांधने के लिये अपनी पहचान बनाने वाले पवन व्यास ने 478.5 मीटर (1569 फीट) की सबसे लंबी पगड़ी को हेयर पिन या गोंद का उपयोग किये बगैर बांधकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस में अपना नाम दर्ज करवाया है।

व्यास ने बताया कि उन्हेांने बताया कि 16 दिसम्बर को उन्होंने रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया था और उन्हें सात जनवरी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

उन्होंने 2019 में अंगुलियों की टिप्स पर विभिन्न प्रकार की सबसे छोटी एक सेंटीमीटर से तीन सेंटीमीटर की पगडी बनाने का भी रिकार्ड बनाया था।

व्यास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘‘बदलती जीवन शैली के साथ हम जो पहनते है उसमें भी बदलाव आया है। वर्तमान में पगडी पहनने का चलन कम हो रहा है जो कभी लोगो के लिये गर्व की बात थी। मेरा उद्देश्य परम्परा और संस्कृति को जीवित रखना है।’’

वह पिछले 11 वर्षो से यह काम कर रहे हैं और बीकानेर में पिछले चार दशकों से पगड़ी बांधने के कौशल के लिये उनके परिवार को ‘साफे वाले व्यास जी’ नाम से जाना जाता है।

व्यास को उनकी इस उपलब्धि और असाधरण कौशल से शहर का नाम दुनिया के नक्शे पर गौरवान्वित करने के लिये केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री बी डी कल्ला, राजघराने की सदस्या सिद्धी कुमारी ने बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू