लाइव न्यूज़ :

बीकानेर जमीन घोटालाः रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें कायम, 12 सितम्बर को होगी अंतिम सुनवाई, दो बार मिल चुकी है जमानत 

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 28, 2019 06:04 IST

बीकानेर जमीन घोटालाः रॉबर्ट वाड्रा व उनकी मां पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। गत वर्ष नवंबर में दोनों को ईडी की ओर से समन जारी किये थे।

Open in App
ठळक मुद्देअध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन की बीकानेर के जमीन घोटाले में मिली जमानत का समय 12 सितम्बर को पूरा होने जा रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट में इस मामले पर अंतिम बहस भी होनी है। इसके कारण रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बरकरार हैं।

एक ओर कांग्रेस के पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम आईएनएक्स मामले में घिरे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन की बीकानेर के जमीन घोटाले में मिली जमानत का समय 12 सितम्बर को पूरा होने जा रहा है। इसी दिन राजस्थान हाईकोर्ट में इस मामले पर अंतिम बहस भी होनी है। इसके कारण रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बरकरार हैं।

उल्लेखनीय है कि रॉबर्ट वाड्रा व उनकी मां पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। गत वर्ष नवंबर में दोनों को ईडी की ओर से समन जारी किये थे। दोनों ईडी के सामने पेश नहीं हुए और हाईकोर्ट में चुनौती देकर सख्त कार्रवाई न करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की गुहार की थी। कोर्ट ने दोनों को ईडी के सामने पेश होते हुए गिरफ्तारी पर लगा दी थी। इसके बाद फरवरी में दोनों मां-बेटे पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए थे। 

ईडी का आरोप है कि रॉबर्ट वाड्रा ने सरकारी जमीन को हडपने के लिए कुछ सरकारी लोगों की एक गैंग बनाई। इसमें पटवारी, गिरदावर और नायब तहसीलदार शामिल थे। 

रॉबर्ट वाड्रा ने भू माफियाओं से जमीन हडपने के लिए कोलायत व गजनेर में खाली पड़ी सरकार जमीन को चिन्हित किया।  ईडी ने कहा कि दोनों को पूर्व में दो बार जमानत दी जा चुकी है अब उन्हें अंतिम बहस के बाद ही कोर्ट को निर्णय लेना चाहिए।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह