लाइव न्यूज़ :

बीजू पटनायक का प्रतिष्ठित डकोटा विमान शीघ्र ही ओडिशा पहुंचेगा : मंत्री

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:06 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो जुलाई ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पड़े पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बीजू पटनायक के प्रतिष्ठित डकोटा विमान को भुवनेश्वर वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि बीजू पटनायक एक उत्कृष्ट पायलट थे और इंडोनेशिया के पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री एवं वहां के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी सुल्तान शहरयार को जंगल में स्थित एक ठिकाने से बचाने के लिए उन्होंने 1947 में अपनी पत्नी ज्ञान पटनायक के साथ डकोटा विमान से जावा तक की उड़ान भरी थी। ज्ञान भी एक पायलट थीं।

इतिहास शोधकर्ता अनिल धीर ने बताया कि इस अभियान को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निर्देश पर अंजाम दिया गया था, जिन्होंने डच औपनिवेशिक ताकतों से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता के संग्राम को भारत के समानांतर देखा था।

इंडोनेशिया ने आभार जताते हुए बीजू पटनायक की बहादुरी के लिए उन्हें दो बार अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भूमिपुत्र’ से सम्मनित किया था।

प्रदेश के वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने बताया कि हवाई जहाज वापस लाने की राज्य के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने डकोटा के परिवहन के लिए निविदा जारी की थी।

सूत्रों ने बताया कि कोलकाता की एक कंपनी को विमान को भुवनेश्वर लाने का ठेका दिया गया है। कंपनी को क्षतिग्रस्त हो चुके विमान को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर लाने और हवाईअड्डा परिसर में इसे दोबारा संयोजित करने की अनुमति दी गई है।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिखकर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बीजू पटनायक की प्रतिमा के पास विमान को प्रदर्शित करने की अनुमति पहले ही मांग चुकी है।

बीजू पटनायक द्वारा स्थापित कलिंग एअरलाइन के पास 18 डकोटा वीटी-एवीआई विमान है। इनमें से 12 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। तीन अन्य विमानों में से एक कोलकाता हवाईअड्डे पर, दूसरा मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर और तीसरा इंडोनेशिया में है।

वहीं, एक अधिकारी ने कहा कि तीन अन्य विमानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos