लाइव न्यूज़ :

बिजनौर : पुलिस मुठभेड़ के दौरान बर्खास्त कमांडो सहित दो बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:35 IST

Open in App

बिजनौर, 10 अगस्त उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एनएसजी से बर्खास्त कमांडो सहित दो कथित बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक सिपाही और दोनों कथित बदमाश घायल हो गए हैं।

एएसपी (नगर) डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर बिजनौर पुलिस मंगलवार को मंडावर चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और पुलिस को देख भागने लगे, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने उनका पीछा किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई और एक गोली सिपाही बादल ढाका को लगी, जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश भी घायल हो गए और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉ.रंजन ने बताया कि आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्तौल और 300 ग्राम सोना बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी पटियाला निवासी रंजीत उर्फ बिटटू उर्फ रंजीत फौजी है।वह एनएसजी का बर्खास्त कमांडो है। दूसरे आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के हरसोली गांव निवासी अमजद के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ राजस्थान की चूरू पुलिस ने इनाम घोषित किया है। आरोप है कि दोनों इस साल जून में मणप्पुरम गोल्ड लूटकांड में शामिल थे और उनके पास मिला 300 ग्राम सोना लूट का है।

पुलिस का दावा है कि रंजीत बिजनौर के सिविल लाइन में 19 जुलाई को मुथूट फाइनेंस में की गई लूट की कोशिश में भी शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र