लाइव न्यूज़ :

बिजनौर: सम्पत्ति के लिए बेटे ने की पिता की हत्या

By भाषा | Updated: November 29, 2021 14:26 IST

Open in App

बिजनौर, (उप्र) 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बेटे ने सम्पत्ति के लिए दो लोगों के साथ मिलकर अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका आरोप अपनी सौतेली मां पर लगा दिया।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना 25 और 26 नवंबर की दरमियानी रात की है। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के धर्मूवाला गांव में 57 वर्षीय प्रीतम सिंह की उसके घर में ही हत्या कर दी गई थी। प्रीतम के बेटे कैलाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी सौतेली मां बछली उसके पिता की हत्या कर फरार हो गई।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर रविवार शाम कैलाश, उसकी पत्नी के भाई संदीप और संदीप के मित्र सुधांशु को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान कैलाश ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसकी मां की मौत तीन साल पहले हो गयी थी। उसके पिता ने आठ महीने से बछली नामक महिला को पत्नी की तरह रख रखा था और जमीन-जायदाद बछली के नाम करने की बात कर रहे थे। 25 नवंबर को बछली शादी में गयी थी, तभी रात को तीनों ने प्रीतम की हत्या कर दी और आरोप बछली पर लगा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह