लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः रामलीला में राम वियोग, पिता 'दशरथ' ने मंच पर त्यागे प्राण, वनवास सह नहीं पाए, अभिनय का हिस्सा समझ लोग बजाने लगे तालियां

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:57 IST

राजा दशरथ बने 62 वर्षीय कलाकार राजेन्द्र सिंह वियोग में राम-राम चिल्लाकर विलाप करने लगे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह अचानक मंच पर गिर गये।

Open in App
ठळक मुद्देराजेंद्र पिछले 20 साल से दशरथ का ही किरदार निभा रहे थे।दिल का दौरा पड़ा और वह अचानक मंच पर गिर गये।अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूर दराज के एक इलाके में रामलीला में राजा दशरथ बने 62 वर्षीय कलाकार की ह्रदयाघात से मौत हो गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 65 किमी दूर अफजलगढ़ के हसनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात को रामलीला मंचन के दौरान जब राम को वनवास के लिए भेजे जाने के दृश्य में राजा दशरथ बने 62 वर्षीय कलाकार राजेन्द्र सिंह वियोग में राम-राम चिल्लाकर विलाप करने लगे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह अचानक मंच पर गिर गये।

हालांकि, दर्शकों को यह सब राजेंद्र के अभिनय का हिस्सा लगा और वे तालियां बजाने लगे। जब साथी कलाकारों ने उन्हें उठाना चाहा तो राजेन्द्र प्राण त्याग चुके थे। राजेंद्र पिछले 20 साल से दशरथ का ही किरदार निभा रहे थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल