लाइव न्यूज़ :

बिजनौर : पुलिस ने स्कॉर्पियों में हथियारों से लैस होकर आए छह लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 16:13 IST

Open in App

बिजनौर, 25 मार्च उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने स्कॉर्पियो एसयूवी कार में हथियारों से लैस होकर जा रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर जजी के पास मंडावर मार्ग पर महाराष्ट्र में पंजीकृत एक स्कॉर्पियों एसयूवी कार की तलाशी ली गई जिसमें सवार सुहेल आलम, संदीप, अमरपाल,कौशल,रियाजुद्दीन और अकरम को 315 बोर के चार तमंचे,12 बोर के दो तमंचे एवं 23 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि वाहन में सवार सुहेल के भाई शाहआलम और उवेश आलम फरार होने में कामयाब हुए।

पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में बताया कि मुकदमे के लिए हाजरी देने आए शाहआलम ने सभी को असलहो के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था।

पुलिस के अनुसार बुधवार को ही गौकशी की घटना में वांछित किरतपुर नगर पालिका के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।

मन्नान के बहनोई और उनके भांजे की एक वर्ष पूर्व हत्या हो गई थी जिसका आरोपी शाहनवाज है। ऐसे में पुलिस को दोनों घटनाओं के तार जुड़े होने की आशंका हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा