लाइव न्यूज़ :

बिजनौर महापंचायत: गौरव टिकैत ने कहा, समाधान तक दिल्ली में कायम रहेगी किसानों की मोर्चाबंदी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:26 IST

Open in App

बिजनौर, एक फरवरी उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू)की किसान सम्मान महापंचायत में गौरव टिकैत ने कहा कि समस्या का समाधान निकलने तक किसानो की दिल्ली में मोर्चाबंदी जारी रहेगी।

वहीं, भाकियू नेताओं द्वारा लगातार राजनीतिक नेताओं को मंच नहीं देने की घोषणाओ के बावजूद इस महापंचायत में रालोद नेता जयंत चौधरी ने मंच साझा किया।

भाकियू की बिजनौर के आईटीआई मैदान पर हुई महापंचायत में गौरव टिकैत ने किसानो की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार तीन कृषि कानूनों को मान प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाए, न ही किसानों के स्वभिमान को खत्म करने का षडयंत्र करे।

उन्होंने कहा कि जब तक कोई हल नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा तथा दिल्ली में किसानों के जितने भी मोर्चे हैं वो लगे रहेंगे।

किसान नेता युद्दवीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार ने जो षडयंत्र किया है उसके लिए प्रधानमंत्री गुरुद्वारा शीशगंज जाकर माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि लड़ाई देश के हर किसान की है,इसलिए हर घर के सभी सदस्यो को गाजीपुर (गाजियाबाद जिले के प्रदर्शन स्थल) चलना पड़ेगा।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता जयंत चौधरी भी महापंचायत में पहुंचे थे।

उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आंदोलन से पूरे उत्तर भारत में क्रांति सी दौड़ गई है, प्रधानमंत्री को जनमत के आगे झुककर एक कदम पीछे लेना चाहिए।

उन्होंने सोमवार को हुई महापंचायत को शक्ति प्रदर्शन बताते हुए अपने पिता अजीत सिंह की भी इसमे भूमिका का जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां