लाइव न्यूज़ :

बिहार के जल संसाधन मंत्री ने राहुल गांधी के बाढ़ वाले बयान पर किया कटाक्ष

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:11 IST

Open in App

पटना, 23 जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सहयोगी एवं राज्य सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रदेश में बाढ़ को लेकर की गयी टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहत पहुंचाने के लिए उनकी सरकार जमीन काम करती है न कि सोशल मीडिया पर हवाबाजी।

राहुल ट्वीट किया था, ‘‘बिहार के बाढ़ पीड़ित परिवारों को मेरी संवेदनाएं। महामारी के समय में ये आपदा एक बड़ी त्रासदी है। मैं कांग्रेस के साथियों से अपील करता हूं कि राहत कार्य में हाथ बटायें। हमारा हर क़दम जन सहायता के लिए उठे। यही कांग्रेस विचारधारा की असली पहचान है।’’

कांग्रेस नेता के ट्वीट को टैग करते हुए जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, ‘‘ राहुल जी, आपदा की घड़ी में बिहार सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा और राहत पहुंचाने के लिए हमेशा जमीन पर मुस्तैदी के साथ काम करती है, सोशल मीडिया पर हवाबाजी नहीं करती।’’

उन्होंने बिहार में नदियों के जलस्तर को लेकर आंकडे साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ जमीनी हकीकत यह है कि आज बिहार की कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही। 23 जून की स्थिति संलग्न है।’’

जदयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश के विश्वासपात्र माने जाने वाले संजय ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ बिहार में बाढ़ से सुरक्षा के लिए जल संसाधान विभाग की टीमें नदियों के जलस्तर और तटबंधों की 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। आपके ट्वीट से स्पष्ट है कि या तो आपको सही स्थिति की जानकारी नहीं दी जाती है, या हकीकत जानने में आपकी दिलचस्पी नहीं है। खैर आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’

गौरतलब है कि उत्तरी बिहार के आधा दर्जन जिलों खासकर गंडक नदी के किनारे बसे जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। नेपाल में कई दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से राज्य की नदियां उफान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू