लाइव न्यूज़ :

बिहार की जीत ने सत्ताविरोधी लहर को झुठलाया, नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे : भाजपा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:46 IST

Open in App

(कुमार राकेश)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राजग की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को दिया और कहा कि सत्ताविरोधी लहर को झुठलाकर नीतीश कुमार सरकार को चौथे कार्यकाल के लिए जनादेश मिला है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कुमार बिहार में राजग सरकार के मुखिया बने रहेंगे और कहा कि भाजपा और जद(यू) के बीच सीटों की संख्या में अंतर से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह पूछने पर कि क्या कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो जायसवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर, सौ फीसदी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सहयोगी हैं और बराबर हैं। हमें मिलकर बिहार चलाना है।’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘चौथी बार चुनाव जीतना किसी के लिए भी बड़ा काम है। हमने जीत हासिल की है। यह साबित करता है कि हर चीज ठीक है। लगातार चौथी बार जीत हासिल करना दुर्लभ है। हमने ऐसा किया है।’’

यह पूछने पर कि कड़े मुकाबले वाले चुनाव में राजग के पक्ष में जनता का रूझान कैसे बना रहा तो उन्होंने कहा कि यह गरीबों के लिए मोदी सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की बदौलत हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए जो किया है... उन्होंने उन्हें बिजली, गैस सिलेंडर और शौचालय दिए। कोरोना वायरस फैलने के बाद उन्हें आठ महीने तक मुफ्त राशन दिया गया । ये बड़े कारण रहे।’’

चिराग पासवान नीत लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा राजग को किए गए नुकसान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि लोजपा ने कई सीटों पर भाजपा को भी नुकसान पहुंचाया।

जायसवाल ने दावा किया कि अगर लोजपा नहीं होती तो भाजपा ने राजद नेता तेजस्वी यादव को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में भी हरा दिया होता।

बहरहाल, उन्होंने कहा कि लोजपा बड़ा कारक नहीं रहा बल्कि भाजपा और जद (यू) दोनों के बागी कारण रहे जिन्होंने राज्य में कई सीटों पर राजग की संभावना को नुकसान पहुंचाया।

यह पूछने पर कि क्या सत्तारूढ़ गठबंधन में लोजपा को जगह मिलेगी तो उन्होंने कहा कि यह भाजपा का संसदीय बोर्ड तय करेगा, जो भगवा दल का शीर्ष निकाय है।

बहरहाल, उन्होंने कहा कि बिहार में राजग का मतलब है भाजपा, जद (यू), विकासशील इंसान पार्टी और जीतन राम मांझी की हम (एस)।

गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 125 सीटें हासिल हुईं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं। सभी दलों में सफलता का प्रतिशत सबसे अच्छा भाजपा का रहा जिसने 110 सीटों पर चुनाव लड़कर 73 सीटों पर जीत दर्ज की। सहयोगी वीआईपी और हम (एस) ने चार-चार सीटों पर जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया