लाइव न्यूज़ :

बिहार के नवादा में बीच बाजार में अनियंत्रित होकर लोगों पर पलट गई ट्रक, नीचे दबे 9 में एक की हुई मौत, 8 की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2023 14:35 IST

बिहार के नवादा में एक ट्रक के अचानक बीच बाजार में पलट जाने से 9 लोग इसके नीचे जब गए। इसमें एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 8 गंभीर रूप से घायल है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

पटना: बिहार में नवादा जिले के पकरीबरावां में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे भीषण दुर्घटना घटी। बाजार में होली खेल रहे बच्चे और आम लोग पर तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक अनियंत्रण होकर पलट गई। इस घटना में ट्रक के नीचे 9 लोग दब गए, जिसमें 8 की हालत गंभीर है। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में प्राथमिक उपचार के बाद नवादा रेफर कर दिया गया है। घायलों में बच्चे अधिक हैं। रेफर किए गए सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, ट्रक चालक की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की और फिर पकरीबरावां पुलिस को सौंप दिया है। ट्रक चालक नशे में धुत बताया जा रहा है। 

बताया जाता है कि होली पर स्कूलों में छुट्टी मिलने के बाद छोटे-छोटे बच्चे अपने घर के समीप खुशी-खुशी होली खेल रहे थे। अचानक ट्रक पलटी मारने के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रक को उठाकर आनन-फानन में सभी घायलों को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

एक शख्स की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में भी कोहराम मच गया। मृतक की पहचान पकरीबरामा थाना क्षेत्र के ही दतरौल गांव की निवासी मोहम्मद अनवर के रूप में की गई है। घटना को लेकर लोगों ने बताया कि ट्रक चालक पकरीबरावां बाजार में ट्रक तेज रफ्तार में भगा रहा था। कुछ दूर पहले ही पंजाब नेशनल बैंक के पास ही लोगों को लगा कि ट्रक चालक कोई बड़ी दुर्घटना करने वाला है। 

इसी बीच बस स्टैंड पहुंचते-पहुंचते ट्रक चालक ने इस घटना को अंजाम दे दिया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए पहले एक घर की सीढ़ी से टकराई, फिर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा किया और इसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों में मोहनबीघा के रंजन यादव के पुत्र नीतीश कुमार (14 वर्ष) व मनीष कुमार (10 वर्ष), बिपिन यादव के पुत्र सचिन कुमार (6 वर्ष), विक्की यादव की पुत्री शिवानी कुमारी (5 वर्ष), कपिल यादव के पुत्र कारू कुमार (12 वर्ष), दत्तरौल के 60 वर्षीय मो. अनवर एवं अन्य लोग शामिल है।

टॅग्स :बिहार समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया