लाइव न्यूज़ :

बिहार की ‘नल जल योजना’ अब ‘नल धन योजना’ बन चुकी है: तेजस्वी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 00:19 IST

Open in App

पटना, 23 सितंबर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘‘हर घर नल जल’’ योजना निजी धनोपार्जन योजना बनकर रह गई है।

राजद नेता तेजस्वी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया, ‘‘नीतीश कुमार जी की ‘हर घर नल जल’ योजना दरअसल निजी धनोपार्जन योजना बन गई है। इस योजना ने भ्रष्टाचार की सारी पराकाष्ठा पार कर दी है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद जी ने अपनी बहु, दामाद और साले को कटिहार में ठेका दिया।’’

उन्होंने कहा कि यह ‘‘नल जल योजना’’ नहीं बल्कि ‘‘नल धन योजना’’ बन गई है। तेजस्वी ने आरोप लगाया, ‘‘भले ही नल जल योजना में धरातल पर आजतक ग़रीबों को नल से जल नहीं मिला लेकिन सत्ताधारी दलों के मंत्री, विधायक एवं नेताओं के लिए यह ‘नल धन योजना’ ज़रूर बन गई है। काग़ज पर नल खोलो और अपनी तिजोरी भरो। पानी टंकी का ढहना, पाइप, नल इत्यादि का उखड़ना प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड की कहानी है।’’

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से इस संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फ़रवरी 2021 में पत्र भी लिखा गया था लेकिन हमेशा की भांति मुख्यमंत्री जी ने कोई कारवाई नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी पार्टी की कटिहार जिला इकाई ने अगस्त 2020 में ही इस घोटाले का पर्दाफ़ाश किया था और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर की संलिप्तता की जांच की मांग की थी।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ठेका प्राप्त करने वाली दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल में उपमुख्यमंत्री के रिश्तेदार शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों को क्रमश: 48 करोड़ और 3.60करोड़ रुपये का काम दिया गया है। कंपनियों के पंजीकृत पते पर कंपनी का कोई साइनबोर्ड नहीं है। सब हवा हवाई है।’’

तेजस्वी ने दावा किया कि ठेका देने से पहले इन कंपनियों को किसी भी तरह के सरकारी काम करने का कोई अनुभव नहीं था जबकि लोक निर्माण विभाग की नियमावली के अनुसार ऐसी किसी अनुभवहीन कंपनी को काम नहीं दिया जा सकता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर ‘‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की केवल बात करने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में उनके कार्यकाल में हुए 70 से अधिक घोटाले इस बात को साबित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद