लाइव न्यूज़ :

पटना साहिब स्टेशन की खाली पड़ी जमीन पर खुला बिहार का सबसे बड़ा मॉल

By भाषा | Updated: August 1, 2019 00:08 IST

पटना साहिब स्टेशन की खाली पड़ी लगभग एक एकड़ भूमि को 3.5 करोड़ रूपये में 15 लाख रूपये के वार्षिक शुल्क पर 45 वर्षों के लिए (10% वार्षिक वृद्धि के साथ) रेल भूमि विकास प्राधिकरण :आरएलडीए: के माध्यम मॉल के लिए लीज पर दिया गया है।

Open in App

पटना सिटी की घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित पटना साहिब स्टेशन की खाली पड़ी जमीन पर बिहार का सबसे बड़ा मॉल शुरू हो गया। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि पटना साहिब स्टेशन की खाली पड़ी लगभग एक एकड़ भूमि को 3.5 करोड़ रूपये में 15 लाख रूपये के वार्षिक शुल्क पर 45 वर्षों के लिए (10% वार्षिक वृद्धि के साथ) रेल भूमि विकास प्राधिकरण :आरएलडीए: के माध्यम मॉल के लिए लीज पर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिग बाजार का यह मॉल लगभग 60,000 वर्ग फुट में खोला गया है तथा निकट भविष्य में लगभग 15,000 वर्ग फुट में अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। राजेश ने बताया कि इस प्रकार एक ही छत के नीचे दैनिक उपयोग की सभी चीजें उपलब्ध होंगी जिसमें ब्रांडेड कंपनियों की दुकानों के साथ ही साथ दवा की भी दुकाने होंगी।

उन्होंने बताया कि इसमें गाड़ियों के लिए बहुमंजिली पार्किंग की व्यवस्था है। इसका लाभ पटना साहिब स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ पटना सिटी जैसे सघनतम क्षेत्र के आम नागरिकों को भी मिलेगा। विदित हो कि आरएलडीए रेल की ही एक संस्था है, जिसके द्वारा रेल की खाली पड़ी अनुपयोगी जमीनों को वाणिज्यिक उपयोग के लिए निविदा के आधार पर दिया जाता है।

राजेश ने कहा कि इसी कड़ी में इस तरह के अन्य स्थलों की पहचान करके वहां पर ऐसी ही सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनायी गयी हैं ताकि रेल यात्री के साथ-साथ आम लोगों को भी एक ही छत के नीचे सभी अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सके एवं रेलवे को अतिरिक्त राजस्व की भी प्राप्‍ति हो सके । 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?