लाइव न्यूज़ :

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दरबार में लगाई हाजिरी, बने चर्चा का विषय

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2022 15:38 IST

जानकारों के अनुसार डीजीपी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकार कर बिहार के कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर सलाह मशविरा किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसंविधान में उपमुख्यमंत्री का कोई प्रावधान नहीं है और शपथ भी मंत्री पद की ही दिलाई जाती है।पदभार ग्रहण किये जाने के फौरन बाद उपमुख्यमंत्री के दरबार में डीजीपी भट्टी के द्वारा हाजिरी लगाये जाने पर अटकलों का बाजार गर्म है।जब तेजस्वी यादव से मिलकर डीजीपी निकले थे तब उपमुख्यमंत्री ने आरएस भट्टी की जमकर प्रशंसा की थी।

पटना: बिहार के नए डीजीपी आरएस भट्टी के गुरुवार को पटना के राबड़ी देवी के आवास पर अचानक पहुंचकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात किया जाना चर्चा का विषय बन गया है। जानकारों की अगर मानें तो किसी मंत्री के दरबार में जाकर डीजीपी के द्वारा हाजिरी लगाया जाना शायद यह पहली घटना है। कारण कि तेजस्वी यादव भले ही उपमुख्यमंत्री पद पर काबिज हों, लेकिन संवैधानिक तौर पर वह केवल मंत्री हैं। 

संविधान में उपमुख्यमंत्री का कोई प्रावधान नहीं है और शपथ भी मंत्री पद की ही दिलाई जाती है। ऐसे में पदभार ग्रहण किये जाने के फौरन बाद उपमुख्यमंत्री के दरबार में डीजीपी भट्टी के द्वारा हाजिरी लगाये जाने पर अटकलों का बाजार गर्म है। जानकारों के अनुसार डीजीपी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकार कर बिहार के कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर सलाह मशविरा किया है। 

उल्लेखनीय है कि जब तेजस्वी यादव से मिलकर डीजीपी निकले थे तब उपमुख्यमंत्री ने आरएस भट्टी की जमकर प्रशंसा की थी। अब तक के प्रचलन के अनुसार डीजीपी और मुख्यसचिव पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के प्रति ही जवाबदेह होते हैं। सलाह मशविरा भी उन्हीं से लेते हैं। ऐसे में उनके यहां जाना संवैधानिक तौर पर उचित भी माना जाता है। लेकिन किसी अन्य विभाग के मंत्री के यहां डीजीपी का जाना चर्चा का विषय बनना स्वाभाविक है। 

ऐसे में सियासत के जानकारों का मानना है कि अब चूंकि तेजस्वी यादव की जल्द ही मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी संभावित है, ऐसे में डीजीपी के द्वारा तेजस्वी यादव के दरबार में दस्तक दिया जाना उसी कडी से जोडकर देखा जा रहा है। बता दें कि आरएस भट्टी लालू-राबड़ी के शासनकाल में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। इस दौरान वह कई जिलों में एसपी की कमान भी संभाल चुके थे।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी