बिहार: लोकसभा चुनाव में यादव और राजपूत उम्मीदवारों ने दिखाया दमखम, अल्पसंख्यकों और ब्राह्मण ने बचाई ने भी बचाई साख
By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2024 16:42 IST2024-06-08T16:42:00+5:302024-06-08T16:42:00+5:30
भाजपा के टिकट पर पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद (कायस्थ), महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (राजपूत), पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह (राजपूत), मधुबनी से अशोक कुमार यादव (यादव), सारण से राजीव प्रताप रूडी (राजपूत), पश्चिम चंपारण से डॉक्टर संजय जायसवाल (वैश्य) ने चुनाव जीता है।

बिहार: लोकसभा चुनाव में यादव और राजपूत उम्मीदवारों ने दिखाया दमखम, अल्पसंख्यकों और ब्राह्मण ने बचाई ने भी बचाई साख
पटना: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में 7 यादव, 6 राजपूत, एक कायस्थ, 2 ब्राह्मण, 4 कुशवाहा, 4 दलित, 2 अल्पसंख्यक, 3 भूमिहार, 3 अति पिछड़ा, 1 कुर्मी और 3 वैश्य उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसमें भाजपा के टिकट पर पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद (कायस्थ), महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (राजपूत), पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह (राजपूत), मधुबनी से अशोक कुमार यादव (यादव), सारण से राजीव प्रताप रूडी (राजपूत), पश्चिम चंपारण से डॉक्टर संजय जायसवाल (वैश्य) ने चुनाव जीता है।
इसी तरह भाजपा के ही टिकट पर उजियारपुर से नित्यानंद राय (यादव), मुजफ्फरपुर से राजभूषण चौधरी (अति पिछड़ा, सहनी),अररिया से प्रदीप कुमार सिंह (अति पिछड़ा), नवादा से विवेक ठाकुर (भूमिहार), दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर (ब्राह्मण) और बेगूसराय से गिरिराज सिंह (भूमिहार) ने चुनाव में बाजी मारी हैं। वहीं, जदयू के टिकट पर सबसे ज्यादा 3 अति पिछड़ा, 2 कुशवाहा, 2 यादव, 1 दलित, 1 राजपूत, 1 ब्राह्मण, 1 भूमिहार और 1 कुर्मी उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। जिसमें सीवान से विजय लक्ष्मी देवी (कुशवाहा), नालंदा से कौशलेंद्र कुमार (कुर्मी), वाल्मीकि नगर से सुनील कुमार (कुशवाहा), मुंगेर से ललन सिंह(भूमिहार), बांका से गिरधारी यादव(यादव), भागलपुर से अजय मंडल( अति पिछड़ा) शामिल हैं। जबकि लोजपा(रा) की पार्टी से 3 दलित, 1 राजपूत और 1 वैश्य उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
इसमें हाजीपुर से चिराग पासवान (दलित), जमुई से अरुण भारती (दलित) और समस्तीपुर से शांभवी (दलित) ने जीत दर्ज की। जबकि खगड़िया में राजेश वर्मा (वैश्य), वैशाली में वीणा सिंह (राजपूत) ने जीत हासिल की। वहीं, जीतन राम मांझी (दलित) ने भी गया से जीत दर्ज की। उसी तरह राजद के टिकट पर 2 यादव, 1 राजपूत और 1 कुशवाहा ने जीत हासिल की। इसमें जहानाबाद में सुरेंद्र प्रसाद यादव (यादव), पाटलिपुत्र में मीसा भारती (यादव), औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाहा (कुशवाहा) और बक्सर में सुधाकर सिंह (राजपूत) जीते। जबकि कांग्रेस के टिकट पर किशनगंज से मोहम्मद जावेद, सासाराम सुरक्षित सीट से मनोज कुमार (दलित) और कटिहार से तारिक अनवर जीते हैं। वहीं, भाकपा-माले के टिकट पर आरा से सुदामा प्रसाद( वैश्य) और काराकाट से राजाराम सिंह (कुशवाहा) ने जीत दर्ज की है। जबकि पूर्णिया लोकसभा सीट पर निर्दलीय पप्पू यादव (यादव) ने जीत हासिल की है।
जी