लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 काल में लाभार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरण के लिए बिहार ने जीता पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 28, 2020 01:32 IST

Open in App

पटना, 27 दिसंबर कोविड-19 महामारी के दौरान लाभार्थियों के खातों में वित्तीय मदद के तहत सीधे पैसे डालने की बिहार सरकार की पहल ने उसके विभागों को ‘डिजिटल इंडिया अवॉर्ड’ का विजेता बना दिया है। यह पुरस्कार केंद्र सरकार देती है और इस साल बिहार को यह सम्मान ई-शासन के लिए नवोन्मेषी कदम उठाने के लिए मिलेगा।

यह जानकारी रविवार को यहां जारी आधिकारिक बयान में दी गई।

उल्लेखनीय है कि राज्य से बाहर काम करने वाले बिहार के 21 लाख से अधिक श्रमिकों को ‘बिहार सहायता मोबाइल ऐप’ के जरिये वित्तीय मदद पहुंचाई गई थी।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग के अलावा राज्य के ‘नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर’ (एनआईसी) को संयुक्त रूप से ‘महामारी श्रेणी’ में ‘डिजिटल इंडिया अवॉर्ड-2020’ का विजेता चुना गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 दिसंबर को नयी दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में यह पुरस्कार विजेताओं को प्रदान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग