लाइव न्यूज़ :

महिला का दावा-सपने में आते थे पति, इसलिए हो गई गर्भवती, सच सामने लाने के लिए माथापच्ची कर रही है पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2019 20:54 IST

बाद में जब महिला के मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि उसमें एक लड़के का नंबर था. बताया जा रहा है कि उसी लड़के से महिला के अवैध संबंध थे और उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसी लड़के का है.

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर के डीआईजी विकास वैभव इन दिनों एक अजीबोगरीब मामले में उलझे हुए हैं. महिला ने यह दावा किया है कि 'सपने में आते थे पति, इसलिए गर्भवती हो गई'

बिहार के भागलपुर के डीआईजी विकास वैभव इन दिनों एक अजीबोगरीब मामले में उलझे हुए हैं. दरअसल, उनके सामने एक मामला सामने आया है, जिसमें महिला ने यह दावा किया है कि 'सपने में आते थे पति, इसलिए गर्भवती हो गई'. भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक शादी शुदा महिला के गर्भवती होने पर बवाल मचा है. जो महिला गर्भवती हुई है उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी. उसकी दो साल की लड़की भी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला भागलपुर जोन के डीआईजी विकास वैभव से मिली और उनको बताया कि उसका भाई पिछले सात महीने से कोलकाता में रह रहा था और इधर उसकी भाभी गर्भवती हो गई. आखिर कैसे? महिला ने डीआईजी विकास वैभव से अपनी भाभी के पेट में पल रहे बच्चे के डीएनए जांच की मांग की है. महिला के मुताबिक उसके भाई की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के बाद भाई को दो साल की एक बेटी है. भाई के बाहर रहने पर उसकी पत्नी मायके में ही रहती थी. महिला ने कहा कि उसका भाई पिछले सात महीने से कमाने के लिए कोलकाता गया हुआ था, लेकिन मुहर्रम में जब वह घर आया तो उसे पता चला कि पत्नी तीन माह की गर्भवती है. 

डीआइजी ने इस मामले में जगदीशपुर थानेदार को विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया है. वहीं, मामला उजागर होने के बाद जब उसके भाई ने अपने ससुराल में पत्नी की करतूत बताई तो वे लोग भाई को ही धमकाने लगे. उन लोगों ने उसे केस में फंसाने की धमकी दी. महिला का आरोप है कि भाई की पत्नी अपने साथ निकाहनामा, जमीन के कागजात समेत कुछ अन्य कीमती की चोरी कर ली है. उन लोगों ने धमकी दी कि यदि भाई के पत्नी को नहीं रखोगी तो जान से हाथ धोना पडेगा. उन लोगों ने दिनदहाडे काट डालने की धमकी दी.

इधर, जब घरवाले महिला को रखने को तैयार नहीं हुए, तो गांव में पंचायत बिठाई गई. वहां पर महिला ने कहा बच्चा उसके पति का ही है. सपने में उसके पति आते थे और यही वजह है कि गर्भ ठहर गया. यह सुनकर सब हैरान रह गए. हालांकि बाद में जब महिला के मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि उसमें एक लड़के का नंबर था. बताया जा रहा है कि उसी लड़के से महिला के अवैध संबंध थे और उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसी लड़के का है. वहीं, डॉक्टरों ने जब जांच की तो मालूम चला कि बच्चा तीन महीने में 12 दिन कम है. बाद में पति भी बुरी तरह भड़क गया और पत्नी से सवाल करना शुरू कर दिया कि ये बच्चा किसका है. इस पर महिला ने कोई जवाब नहीं दिया. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है. लेकिन सपने में गर्भवती होने के उस महिला के दावे के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया