लाइव न्यूज़ :

बिहार: भयंकर बाढ़ के बीच महिला ने NDRF के नाव में दिया बच्ची को जन्म, बाद में अस्पताल में कराया गया भर्ती

By सुमित राय | Updated: July 26, 2020 18:15 IST

बिहार के पूर्वी चंपारण में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की रेस्क्यू बोट (नाव) में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिन्हें बाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बाढ़ से प्रभावित पूर्वी चंपारण में की रेस्क्यू बोट (नाव) में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया।बच्ची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

बिहार में जहां एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का खतरा है, वहीं दूसरी ओर बाढ़ ने लोगों की संकट बढ़ा दी है। इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की रेस्क्यू बोट (नाव) में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

बिहार में बाढ़ प्रभावित पूर्वी चंपारण जिले में एक 25 वर्षीय महिला ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की बचाव नौका पर एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस के द्वारा मां और बच्ची को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

बिहार के 10 जिलों की 10 लाख आबादी प्रभावित

बिहार में बाढ़ के कहर से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। नेपाल से बिहार में प्रवेश करने वाली नदियों का रुख बदला तो पुल और उसके एप्रोच रोड निशाना बन गए हैं। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढी और मधुबनी जिलों में सैकडों जगह छोटी-बड़ी सड़कों के ध्वस्त होने के साथ-साथ पुल-पुलिया और एप्रोच रोड टूटने से लाखों की आबादी प्रभावित हुई है। बाढ़ के कहर से अब तक राज्य के 10 जिलों के 10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।

बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक को करना पड़ा बंद

बाढ़ के कहर के चलते दरभंगा रेलखंड के बाद अब मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज ट्रैक पर ट्रेनें बंद कर दी गई है। आधा दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं। इस बीच बाढ़ की वजह से समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया और कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं।

टॅग्स :बिहारबाढ़एनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos