लाइव न्यूज़ :

बिहार: जब एक राजमिस्त्री ने कहा 'नून रोटी खाएंगे बिहारे में रह जाएंगे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी झट से कहा 'ठीक है'

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2020 14:50 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में बने क्वारंटाइन सेंटर पर उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का डिजिटल निरीक्षण व जायजा ले रहे थे. इसी क्रम में जब उन्होंने मजदूरों से बातचीत किया तो एक मजदूर ने एक गाना सुनाने का प्रस्ताव रखा. जिसके बाद उसने यह गाना गाया.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने जिलों में बने क्वारंटाइन सेंटर पर उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे. श्रमिकों ने भी खुलकर अपनी बात मुख्यमंत्री को बताई.

पटना: कोरोना संकट के बीच आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस वक्त कुद को मुस्कुराने से नही रोक पाये जब एक आप्रवासी मजदूर ने कोरंटाइन सेंटर से यह गाकर सुनाया, "नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे, नून रोटी खाएंगे बिहारे में रह जाएंगे. लॉकडाउन भारत का हम मिलकर सफल बनाएंगे ठीक है! नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे. इधर गाना सुन कर नीतीश कुमार बोले ठीक है.

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में बने क्वारंटाइन सेंटर पर उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का डिजिटल निरीक्षण व जायजा ले रहे थे. इसी क्रम में जब उन्होंने मजदूरों से बातचीत किया तो एक मजदूर ने एक गाना सुनाने का प्रस्ताव रखा. जिसके बाद उसने यह गाना गाया. इसपर मुख्यमंत्री ने कहा अब यही रहना है. इसपर आगे राजमिस्त्री ने कहा "नून रोटी खाएंगे बिहारे में रह जाएंगे, मुख्यमंत्री ने भी झट से कहा "ठीक है". इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आप लोगों यहां पर ही काम दिया जायेगा. इसलिए आप लोग अपने घर में रहकर काम कीजिए. 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब हडियाबाडा क्वारन्टीन सेंटर में रह रहे चंडीगढ से आए एक प्रवासी राजमिस्त्री से हाल चाल पूछा तो उस शख्स ने कहा कि वह गाना सुनाना चाहता है तो मुख्यमंत्री ने गाना गाने को कहा. तब उस शख्स ने भोजपुरी गाने ‘ठीक है' की तर्ज़ पर कोरोना को लेकर गाना सुनाया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से 40 प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों से बात की और वहां उनके लिए उपलब्ध भोजन, आवासन, पेयजल, स्नानघर, शौचालय और साफ-सफाई आदि का जायजा लिया. साथ ही पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए. श्रमिकों ने भी खुलकर अपनी बात मुख्यमंत्री को बताई.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया