लाइव न्यूज़ :

Bihar Weather: पटना, औरंगाबाद, सीवान और शेखपुरा समेत कई अन्य जिले भीषण गर्मी की चपेट में, रोहतास में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, लोग परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 13:51 IST

Bihar Weather: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देचिलचिलाती धूप से प्रदेश वासियों को फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।अगले तीन-चार दिन तक बिहार में गर्मी इसी तरह पड़ने की उम्मीद है।पांच स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

Bihar Weather: बिहार के पटना, रोहतास, औरंगाबाद, सीवान और शेखपुरा समेत कई अन्य जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। रोहतास जिले में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के साथ ही रविवार को यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं राज्य की राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चिलचिलाती धूप से प्रदेश वासियों को फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि राज्य सरकार के बिहारमौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) ने कहा है कि अगले तीन-चार दिन तक बिहार में गर्मी इसी तरह पड़ने की उम्मीद है। सोमवार को बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने बताया, ‘‘राज्य आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हमने जिलाधिकारियों को भी सलाह दी है कि वे अपने-अपने जिलों में स्थिति की निगरानी करें।’’ रविवार को जहां राज्य के दस जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया वहीं पांच स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

बिहार के शेखपुरा, सीवान और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं खगड़िया में अधिकतम तापमान 41.8, गया में 41.7 और भोजपुर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि अभी राहत की उम्मीद नहीं है। 

टॅग्स :मौसमबिहारपटनामौसम रिपोर्टहीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी