लाइव न्यूज़ :

मानसून की सक्रियता से बिहार में बाढ़ की दस्तक, नदियों के जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में पहुंचा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2021 20:56 IST

मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बिहार में बाढ़ की दस्तक ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मानसून के प्रवेश करने के बाद अब नदियों के जलस्तर में रोजाना बढोतरी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मानसून आने के बाद अब नदियों के जलस्तर में रोजाना बढोतरी हो रही है। नेपाल में होने वाली मूसलाधार बारिश से भी बिहार के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चंपारण में बाढ़ के हालात हैं। गंडक नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। 

पटनाः मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बिहार में बाढ़ की दस्तक ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मानसून के प्रवेश करने के बाद अब नदियों के जलस्तर में रोजाना बढोतरी हो रही है। नेपाल में होने वाली मूसलाधार बारिश से भी बिहार के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रदेश की प्रमुख नदियों में उफान देखने को मिल रहा है। सूबे में जारी बारिश के बीच पटना में गंगा का जल स्तर जिस रफ्तार से बढ़ा उसी रफ्तार से उतरने भी लगा है। हालांकि हाथीदह से भागलपुर तक गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है।

सूबे की अमूमन सभी नदियों में उतार-चढाव का सिलसिला जारी है। गंडक और कोसी नदी ने अपन रौद्र रूप दिखना शुरू कर दिया है। कई इलाके भी अब जलमग्न होने लगे हैं। नदी किनारे बसे इलाकों में कटाव बड़ी समस्या बन चुका है। एक तरफ जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस कोरोना काल में भी उन्हें निचले इलाके को खाली कर विस्थापन का जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 

गंगा और कोसी के जलस्तर में वृद्धि

लगातार हो रही बारिश से गंगा और कोसी के जलस्तर में बढोतरी हुई है। नदी किनारे बसे क्षेत्रों में कटाव तेजी से देखा जा रहा है। कोसी पार भवनपुरा पंचायत में भी कटाव से लोग मुसीबत में घिरे हैं। कई गांवों के अस्तित्व पर ही अब खतरा मंडरा रहा है। राजधानी पटना में भी गंगा, पुनपुन और सोन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गांधी घाट और हाथीदह समेत कई जगहों पर गंगा अब खतरे के निशान के बेहद करीब है। अगर बारिश इसी तरह लगातार होती रही तो जलस्तर में तेजी से बढोतरी होगी और लाल निशान को छूने में इसे समय नहीं लगेगा, जिसके बाद बाढ की समस्या लोगों के सामने आ खड़ी होगी। 

खतरे के निशान के पार गंडक नदी

चंपारण में भी बाढ के हालात बन चुके हैं। गंडक नदी लाल निशान के पार हो चुकी है। बागमती नदी खतरे के निशान से अभी नीचे है, लेकिन बूढी गंडक का पानी अब शहर की तरफ बढ़ने लगा है। शहर से सटे निचले इलाके में बाढ का पानी घुसने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। लोगों के घरों में अब पानी घुसने लगा है। हालात अब ऐसे हो चुके हैं कि लोग अपना राशन-पानी भी घरों में स्टॉक कर रखने लगे हैं। मोतिहारी के बंजरिया की 11 पंचायतों के लोग बाढ से घिर चुके हैं। करीब 1.30 लाख की आबादी अब भगवान भरोसे ही है। 

जमालपुर और धरहरा के बीच सड़क संपर्क टूटा

वहीं, मुंगेर में लगातार हो रही बारिश से पानी का दबाव इस कदर बढा कि मुरघट नदी पर बन रहे पुल का एप्रोच पथ ही कट गया। जिससे दो दिनों से जमालपुर और धरहरा प्रखंड मुख्यालयों का सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है। सुपौल में कोसी का जलस्तर अभी थोडा स्थिर है। 

कई स्थानों पर भारी बारिश

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान सीतामढी, समस्तीपुर, मनेर और हाजीपुर में भारी वर्षा हुई है। सीतामढी के ढेंग में 120 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गई, जबकि रोसडा में 107 मिमी और समस्तीपुर में 88 मिमी. पटना से सटे मनेर में 52 मिमी और हाजीपुर में 73 मिमी बारिश हुई है।

 

टॅग्स :बिहारमानसूनबाढ़मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया