लाइव न्यूज़ :

मतदाता अधिकार यात्राः 14 दिन पूरे, आरा में अखिलेश यादव का हमला, कहा-भाजपा को बिहार से बाहर कीजिए, वोट का अधिकार छीन रही

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2025 16:22 IST

bihar Voter Rights Yatra: अन्याय के खिलाफ लड़ाई अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकार यात्रा लोकतंत्र को बचाने के लिए है, संविधान बचाने के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देहमने अवध में हराया, आप मगध में हराइए। भाजपा को बिहार से बाहर कीजिए।वोट का अधिकार छीन रही है, फिर राशन और नौकरी का अधिकार भी छीनना चाहती है। बिहार में चुनाव आयोग का ही विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) हो जाएगा।

आराः बिहार में एसआईआर के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के द्वारा निकाले गए मतदाता अधिकार यात्रा के अंतिम चरण में समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव भी शामिल हुए। मतदाता अधिकार यात्रा सारण से शुरू होकर 14वें दिन आरा पहुंची। यात्रा के तहत आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में बड़ी जनसभा आयोजित हुई। इस दौरान विपक्षी दलों के कई नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते दिखे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने बिहारियों से अपील करते हुए कहा कि हमने अवध में हराया, आप मगध में हराइए। भाजपा को बिहार से बाहर कीजिए। अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के लोगों ने पहले भी भाजपा का रथ रोका है, इस बार भी जनता इन्हें रोक देगी।

ये सरकार पहले वोट का अधिकार छीन रही है, फिर राशन और नौकरी का अधिकार भी छीनना चाहती है। अन्याय के खिलाफ लड़ाई अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकार यात्रा लोकतंत्र को बचाने के लिए है, संविधान बचाने के लिए है। हम उम्मीद करते हैं कि बिहार में चुनाव आयोग का ही विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग नहीं है, यह जुगाड़ आयोग है जो भाजपा के निर्देश पर काम करता है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें, आपको और सभी को उम्मीद थी कि चुनाव आयोग निष्पक्ष काम करेगा। हमारे वोट के अधिकार का संरक्षण करेगा, संविधान को बचाएगा। लेकिन आयोग जिस तरह से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है।

ऐसा लगता है कि यह चुनाव आयोग नहीं है बल्कि भाजपा ने इसे ‘जुगाड़ आयोग‘ बना दिया है। बिहार की जनता ने ये भी देखा है कि जहां पर युवा पलायन करते थे, उन्हें तेजस्वी यादव ने नौकरी और रोजगार देने का काम किया था। इस बार जब तेजस्वी यादव सत्ता में होंगे तो बेरोजगारों का पलायन नहीं होगा बल्कि भाजपा का पलायन होने वाला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने उपमुख्यमंत्री रहने के दौरान बिहार के लाखों लोगों को सरकारी नौकरी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। बिहार के अब पलायन नहीं करेंगे, भाजपा का पलायन होगा। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इन्होंने(भाजपा) महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया, हरियाणा में किया, लोकसभा चुनाव में वोट चोरी की।

लेकिन हम बिहार का चुनाव इन्हें चोरी नहीं करने देंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सरकार नकलची सरकार है, तेजस्वी आगे है, सरकार पीछे है। आप ही लोग बताओ आपको डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ओरिजिनल सीएम चाहिए?” वहीं, एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार पर बुरा नजर लगाए हैं।

इनके पास अपना कोई रोडमैप नहीं है। यह सिर्फ हमारी नकल कर रहे हैं। इनके पास कोई विजन नहीं है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी में हिंसक लोग हैं। इनके पूर्वज गोडसे थे, जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की थी। दिल्ली से कांग्रेस समर्थक नदीम मुनीर भी तीन दिन तक बाइक चलाकर छपरा पहुंचे।

भोजपुर के आरा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जैसी ही रोड शो आरा शहर में घुसा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और राहुल गांधी को काला कपड़ा दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

इस दौरान राहुल गांधी ने अपने काफिले को रोककर विभु जैन को बुलाते हुए कुछ समझाया और यात्रा को पुनः आगे बढ़ा दिया। वहीं, भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के राजापुर में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए लौंडा नाच का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा राहुल ने स्थानीय स्कूलों के बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट बांट कर खुश किया। 

बता दें कि लगातार चौदह दिनों से चल रही यह यात्रा अब बिहार के अलग-अलग जिलों में और तेज रफ्तार पकड़ रही है। राहुल गांधी के साथ विपक्षी दलों के बड़े नेताओं की मौजूदगी ने स्पष्ट कर दिया है कि महागठबंधन इस बार सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है। भोजपुर में मिले इस समर्थन ने यात्रा को नया राजनीतिक संदेश और ताकत दी है।

भोजपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार पर महागठबंधन का कब्जा है। लेकिन आरा, बड़हरा और संदेश विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन की पकड़ कमजोर मानी जाती है। इन्हीं इलाकों को आज की यात्रा ने कवर किया। राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव, उनकी बहन रोहिणी आचार्या, भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई नेता मौजूद थे।

वॉलीबॉल खिलाड़ी सोनू कुमार के नेतृत्व में 750 खिलाड़ी भी आज की यात्रा में शामिल हुए, जो 14 किमी तक साथ चले। यात्रा की शुरुआत शनिवार को छपरा के दरौंधा स्थित उमाशंकर सिंह कॉलेज से हुई। इसके बाद यात्रा एकमा चौक, एकमा विधानसभा होते हुए छपरा पहुंची। यहां स्वागत के बाद यात्रा दाउदपुर और मांझी विधानसभा की ओर बढ़ी। फिर यात्रा राजेंद्र कॉलेज, भगवान बाजार, दरोगा राय चौक, राजेंद्र स्टेडियम और जंग चौक होते हुए भोजपुर जिले में दाखिल हुई।

भोजपुर जिले में यात्रा की शुरुआत बबुरा गांव से शुरू हुई यात्रा जमालपुर, मनभावन मोड़, सकड्डी, कायमनगर, धरहरा, सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, आरा सदर अस्पताल, मठिया मोड़ और शहीद भवन होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचेगी। चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर राहुल गांधी माल्यार्पण किया।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवराहुल गांधीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है