14 अगस्त तक जवाब दें?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को नोटिस, कहा- हम उत्तर देंगे, तेजस्वी यादव की तरह "नौटंकी" नहीं करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2025 15:23 IST2025-08-11T15:22:21+5:302025-08-11T15:23:23+5:30

निर्वाची पदाधिकारी बांकीपुर ने विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर पूछा है कि आपका दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम क्यों है? इस संबंध में आप जवाब दें। विजय कुमार सिन्हा को 14 अगस्त तक जवाब देने को कहा गया है।

bihar voter list Reply August 14 Notice Deputy CM Vijay Sinha, said reply not do drama like Tejashwi Yadav | 14 अगस्त तक जवाब दें?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को नोटिस, कहा- हम उत्तर देंगे, तेजस्वी यादव की तरह "नौटंकी" नहीं करेंगे

file photo

Highlightsलखीसराय, ईपिक नं०- आईएएफ3939337 में भी विजय कुमार सिन्हा का नाम अंकित है।विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व में भी दोनों जगह आपका नाम अंकित पाया गया। उपमुख्यमंत्री से इस मामले में जवाब देने को कहा है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर दो-दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम रखने का मामला उठाए जाने के बाद पटना के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता पटना सदर की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी बांकीपुर ने विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर पूछा है कि आपका दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम क्यों है? इस संबंध में आप जवाब दें। विजय कुमार सिन्हा को 14 अगस्त तक जवाब देने को कहा गया है।

182-बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना सदर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर यह पूछा है कि आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के दौरान प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में 182-बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र सं0-405, मतदाता सूची क्रम सं0-757, ईपिक नं०-एएफएस0853341 पर अंकित है। इसके अतिरिक्त 168-लखीसराय विधान सभा क्षेत्र, लखीसराय, ईपिक नं०- आईएएफ3939337 में भी विजय कुमार सिन्हा का नाम अंकित है।

इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व में भी दोनों जगह आपका नाम अंकित पाया गया। इस संबंध में अपना जवाब दिनांक 14.08.2025 के अपराह्न 5.00 बजे तक निश्चित रूप से देने की कृपा की जाए ताकि अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 14 अगस्त शाम 5 बजे तक उपमुख्यमंत्री से इस मामले में जवाब देने को कहा है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बता दें कि तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस के नेताओं ने विजय सिन्हा पर दो-दो वोटर आईडी रखने का आरोप लगाया था। इस मामले में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पहले भी अपने नाम को हटाने के लिए आवेदन दिया था और 5 अगस्त को भी पुनः आवेदन किया गया है। दो वोटर आईडी की जानकारी के अनुसार, लखीसराय के कार्ड में उम्र 57 वर्ष और पिता का नाम शारदा रमन सिंह दर्ज है।

जबकि बांकीपुर के कार्ड में पिता का नाम शारदा रमन सिंह के साथ उम्र 60 वर्ष है। यह विवाद राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब इस पर चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट जवाब का इंतजार है। नोटिस मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दो वोटर आईडी रखने के मामले में भेजे गए नोटिस का वह जवाब देंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संवैधानिक पद पर रहते हुए कानून का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है और वह हर परिस्थिति में नोटिस का उत्तर देंगे। वहीं शहीद दिवस के अवसर पर विजय सिन्हा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद मार्च पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने इसे "नौटंकी" बताया। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि यह लोग लोकतंत्र और देश की जनता के साथ मजाक कर रहे हैं, उनका जनाधार खत्म हो रहा है और चुनाव आयोग की कार्रवाई से पहले ही वे परेशान हैं।

Web Title: bihar voter list Reply August 14 Notice Deputy CM Vijay Sinha, said reply not do drama like Tejashwi Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे