लाइव न्यूज़ :

बिहारः औरंगाबाद में नहीं थमी हिंसा, कई दुकानें की आग के हवाले  

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 26, 2018 23:01 IST

सोमवार को औरंगाबाद में करीब 10 दुकानें हिंसा की भेंट चढ़ गईं। हिंसा को देखते हुए जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया।

Open in App

औरंगाबाद, 26 मार्चः रामनवमी के दिन बिहार के औरंगाबाद हुई पथराव की घटना के बाद से पूरे शहर में तनाव फैल गया। यह तनाव दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान भड़की हिंसा ने शहर के अलग-अलग जगहों पर कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

खबरों के अनुसार, सोमवार को करीब 10 दुकानें हिंसा की भेंट चढ़ गईं। हिंसा को देखते हुए जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया, लेकिन स्थिति को सामान्य देखते हुए इसे थोड़ी देर के बाद हटा लिया गया। हालांकि, धारा 144 की अवधि को बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, ताकि शहर-समाज में शांति व्यवस्था कायम रहे।

बताया जा रहा है कि शहर में उपद्रव मचा रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसके बाद शहर उपद्रवियों के चंगुल से मुक्त हुआ। वहीं, मामला बढ़ते देख औरंगाबाद में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। अब स्थिति सामान्य हो पाई। हिंसा के दौरान कई शोरूम और दुकानों को निशाना बनाया गया। सड़क के किनारे लगाए गए ठेले और गुमटियों को भी आग के हवाले कर दिया।

भीड़ को शांत कराने और तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पथराव में डीएम और एसपी समेत अन्य अधिकारी बाल-बाल बचे। जब पुलिस के द्वारा फायरिंग और लाठीचार्ज की गई तब भीड़ तितर-बितर हुई।

इसके अलावा खबर यह भी है कि उपद्रवियों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं। यह गोलीबारी नावाडीह और श्री कृष्ण नगर मोहल्ले में हुई। घायल हुए दो युवकों में एक स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया है।

आपको बता दें कि रविवार को रामनवमी के अवसर पर एक रैली निकाली गई थी, जिसमें उपद्रवियों ने बाइक रैली पर पत्थरबाजी की थी। इसके बाद माहौल बिगड़ गया था और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया था। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया