लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha: नीतीश कुमार ही सबको बनाए हैं, हमें भी बनाए?, राबड़ी देवी ने कहा- नीतीश जी आए हैं, तभी देश और बिहार बना

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2025 14:35 IST

Bihar Vidhan Sabha: मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ही सबको बनाए हैं, हमें भी बनाए हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश जी आए हैं, तभी देश बना है और बिहार बना है। 

Open in App
ठळक मुद्देपहले कहां कुछ था, सब कुछ तो नीतीश कुमार के आने के बाद ही हुआ है। विपक्षी दलों के विधान पार्षदों ने हाथों में पोस्टर बैनर ले रखा था।रसोईया कर्मचारियों की मानदेय बढ़ाने की डिमांड थी।

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सरकार की ओर से जवाब दिए जाने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया था कि उन्होंने ही लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दावे पर लालू प्रसाद की पत्नी और विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ही सबको बनाए हैं, हमें भी बनाए हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश जी आए हैं, तभी देश बना है और बिहार बना है।

इसके पहले कहां कुछ था, सब कुछ तो नीतीश कुमार के आने के बाद ही हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी भी यही कहते हैं। ये दोनों नेता आए हैं तभी बिहार और देश बना है। बता दें कि बजट सत्र के चौथे दिन पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विधान परिषद के विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी दलों के विधान पार्षदों ने हाथों में पोस्टर बैनर ले रखा था।

जिसमें रसोईया कर्मचारियों की मानदेय बढ़ाने की डिमांड थी। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राबड़ी देवी ने कहा स्कूलों में रसोईया कर्मचारियों की मानदेय में सरकार वृद्धि करे। उन्हें अभी सिर्फ 1650 रुपए मिलता है, जिससे उनको जीवन यापन करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि उनके वेतन में वृद्धि की जाए।

मंगलवार को भी राबड़ी देवी ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनके हाथ में विधवा पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर एक पोस्टर था। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला था।

खास तौर पर मुख्यमंत्री के निशाने पर राजद, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया था कि उनकी मदद से ही लालू प्रसाद पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बन सके थे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को बनाने वाले वही हैं।

इससे पहले विधानसभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया था और कहा था कि 2005 के पहले कुछ नहीं था। उन्होंने यहां तक कहा कि 2005 से पहले न तो चांद था, न तारे थे और ना ही सूरज था। सृष्टि की उत्पत्ति ही 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुई है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारराबड़ी देवीपटनाबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया