लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha Election 2020: 23 से प्रचार करेंगे राहुल गांधी, 8-10 रैली, 70 सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी

By शीलेष शर्मा | Updated: October 19, 2020 18:02 IST

बिहार विधानसभा चुनावः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 23 अक्टूबर से चुनाव प्रचार अभियान में जुटेंगे , फिलहाल राहुल 8-10 चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे और उनके निशाने पर मोदी, नीतीश और बिहार सरकार होगी। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान होना हैं जहाँ कांग्रेस ने अपने 21 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी 23 अक्टूबर से चुनाव प्रचार अभियान में जुटेंगे, फिलहाल राहुल 8-10 चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे।दूसरे  चरण का मतदान 3 नवंबर को होना है जिसमें पार्टी के 24 उम्मीदवार मैदान में हैं, पार्टी का अनुमान है कि  24 उम्मीदवारों में से 16 उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।उम्मीद है की 21 में से कम से कम 15 उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधान सभा पहुँचेंगे।

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पारा तेज़ी से चढ़ रहा है। कांग्रेस अपने गठबंधन के साथियों के साथ ज़ोर-शोर से प्रचार में जुट गयी है, क्योंकि उसे भरोसा है कि  बिहार की जनता इस बार बदलाव करके ही दम लेगी। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 23 अक्टूबर से चुनाव प्रचार अभियान में जुटेंगे, फिलहाल राहुल 8-10 चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे और उनके निशाने पर मोदी, नीतीश और बिहार सरकार होगी। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान होना हैं जहाँ कांग्रेस ने अपने 21 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शकील अहमद के अनुसार पहले चरण में ही कांग्रेस अपने बढ़त बना लेगी। उनको उम्मीद है की 21 में से कम से कम 15 उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधान सभा पहुँचेंगे। दूसरे  चरण का मतदान 3 नवंबर को होना है जिसमें पार्टी के 24 उम्मीदवार मैदान में हैं, पार्टी का अनुमान है कि  24 उम्मीदवारों में से 16 उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

अंतिम चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है, कांग्रेस ने अंतिम चरण में 25 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं तथा पार्टी को उम्मीद है कि कम से कम 16 उम्मीदवार तीसरे चरण में भी जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस की इस उम्मीद के पीछे नितीश कुमार सरकार की विफलताएं और अमित शाह की गलत चुनावी रणनीति होगी। 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने टिप्पणी की कि  रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद, भाजपा ने जिस तरह लोजपा के साथ छिपा हुआ गठबंधन किया है उससे बिहार के मतदाताओं में भारी असमंजस पैदा हो गया है। दूसरी ओर नीतीश कुमार भाजपा की रणनीति को लेकर अंदर ही अंदर आशंकित हैं। उनकी आशंका का बड़ा कारण चुनाव के बाद भाजपा और लोजपा के हाथ मिलाने को लेकर है। 

कांग्रेस और महा गठबंधन इसका पूरा लाभ प्रचार अभियान में उठा रहा है तथा लोगों को समझाने में जुटा है कि भाजपा दोहरी राजनीति कर रही है, जिसका व्यापक असर हो रहा है।  माना जा रहा है कि  कांग्रेस , वामदल और राजद के धुआंधार प्रचार से भाजपा और नीतीश घबराये  हुए हैं, जिसकी पुष्टि भाजपा के एक राज्यसभा सदस्य ने बात चीत के दौरान की। उन्होंने स्वीकार किया कि  लोजपा के साथ भाजपा ने जो खेल खेलने की कोशिश की है उससे चुनाव परिणामों में भाजपा और नीतीश को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआरजेडीसीपीआईएमराहुल गांधीसोनिया गाँधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया